फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   womens college, illigal stay, police reached, kaithal

महिला कॉलेज की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास

Wed, 29 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 29 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
womens college, illigal stay, police reached, kaithal
महिला कॉलेज की जमीन पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 चीका-पिहोवा रोड पर बन रहे कन्या कॉलेज की निर्माणाधीन जगह पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की कोशिश की गई। कब्जा करने के आरोपियों ने यहां बने कार्यालय में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं उन्हें रोकने पर आरोपियों ने नगर पालिका चीका के सचिव को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि भाजपा सरकार के आते ही गुहला-चीका में महिला कॉलेज खोलने का एलान किया गया था। इसी के तहत यहां कॉलेज बनना शुरू हुआ है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने गुहला-चीका में नगर पालिका की जमीन में बनाए जा रहे सरकारी महिला कॉलेज की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। यहां बने कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। यहां कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया। इन लोगों को सरकारी कार्य में बाधा डालने से रोकने पर नगर पालिका चीका के सचिव कुलदीप मलिक को जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर सचिव ने पुलिस को सूचित किया। मामले की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में रुपिंद्र, पाला राम व रुपिंद्र की मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


नगरपालिका ने दी थी कॉलेज के लिए जगह
जिस जगह पर कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है, वह जगह नगरपालिका ने कॉलेज को ट्रांसफर की थी। कॉलेज को दी गई करीब दस एकड़ जमीन इससे पहले नगरपालिका नीलामी के माध्यम से किसानों को लीज पर देती थी, जिसमें किसान खेती करते थे। इसी के तहत जिन किसानों पर कॉलेज की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगा है, वह जमीन पहले उन्हीं किसानों के पास लीज पर थी। परंतु पिछली 15 मई को लीज समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



18 महीने में हो जाएगा निर्माण कार्य सम्पन्न : एसडीओ
हरियाणा पुलिस हाऊसिंग बोर्ड कॉरपोरेशन के माध्यम से बनवाए जा रहे कॉलेज का निर्माण कार्य 18 महीनों में पूरा हो जाएगा। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि कॉलेज के निर्माण पर करीब 13 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यदि कोई व्यवधान पैदा न हुआ तो तयशुदा समय में इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।


चीका थाने के एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संबंधित लोगों से जमीन के कागजात भी मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि तहकीकात जारी है और इसमें कानूनन जो भी कार्रवाई बनेगी, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed