{"_id":"68d3039edf8a0b033f09a4bd","slug":"women-need-to-break-their-silence-sunita-kaithal-news-c-18-1-knl1004-745445-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिलाओं को तोड़नी होगी चुप्पी ः सुनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिलाओं को तोड़नी होगी चुप्पी ः सुनीता
Wed, 24 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। खानपुर गांव में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी सीवन सुनीता सैनी मुख्य अतिथि रही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अत्याचार सहन करने के बजाय अपनी चुप्पी तोड़नी होगी।
उन्होंने कहा कि नई तकनीक जहां जीवन को आसान बना रही है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी डालकर लोगों को गुमराह करने और आर्थिक धोखाधड़ी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसलिए महिलाएं ऐसे मामलों में सतर्क और सावधान रहें। यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो पुलिस हमेशा मदद के लिए तत्पर है।
थाना प्रभारी ने पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए बहुत सशक्त है, इसलिए सभी को इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
वक्तओं ने ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं।
कार्यक्रम में गांव की सरपंच अमनदीप और समाजसेवी सोनू सैनी ने फूल मालाओं से थाना प्रभारी का स्वागत किया। इस अवसर पर राम रतन सैनी, हरि चंद सैनी, बलवीर सैनी, ज्ञाना राम, कृष्ण समेत अनेक ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।