{"_id":"5f70de6b8ebc3e9bd91aa042","slug":"woman-dead-kaithal-news-knl456325146","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 वर्षीय महिला की पारिवारिक झगड़े में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 वर्षीय महिला की पारिवारिक झगड़े में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव करोड़ा में एक 47 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार को शाम के समय की है। मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति और बड़े बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव सुलहेड़ा जिला जींद निवासी मृतका के भाई कर्मबीर ने बताया कि उसकी बहन दया देवी की शादी वर्ष 1991 में गांव करोड़ा निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष तक तो पति ठीक रहा, लेकिन बाद में मारपीट करने लगा। आरोप है कि शनिवार को पति और बडे़ लड़के मदन ने पीट-पीटकर दया की हत्या कर दी। वहीं सूचना मिलने पर पूंडरी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। वहीं घटना के बाद महिला के मायके और ससुराल पक्ष में गांवों के मौजिज व्यक्तियों ने सुलह करवाने का प्रयास किया। लेकिन मायके पक्ष वालों ने जान बूझकर हत्या करने के आरोप लगाए।
वहीं ससुराल पक्ष वालों ने इस बात को नकारते हुए कहा कि जिस समय महिला की मौत हुई, उस समय वे अपने अपने काम पर गए थे। उन्हें तो मौत के बारे में पता भी बाद में चला। उन्होंने बताया कि महिला के परिवार में दो अन्य बेटे और एक बेटी भी है। परिवार मेहनत मजदूरी करके अपना पालन पोषण कर रहा है। पूंडरी थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।