{"_id":"6899130c77b16b23b4082ce5","slug":"woman-arrested-for-kidnapping-a-teenager-from-her-home-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136112-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक किशोरी को घर से भगाने के आरोप में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक किशोरी को घर से भगाने के आरोप में महिला गिरफ्तार
Mon, 11 Aug 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कैथल एसआईटी ने एक किशोरी को घर से भगाने के आरोप ममता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला को अदालत में भी पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अब ममता पक्ष की ओर से न्यायालय में उसकी जमनात के लिए आवेदन किया जाएगा। ममता का यह मामला पंजाब एवं हरियाणा में उसके पति रोहताश की ओर से लगाई गई एक याचिका के माध्यम से पहुंचा था। तीन बार की सुनवाई के बाद स्वयं रोहताश ने इस केस को छह अगस्त को यहां से वापस ले लिया था।
इस मामले में महिला ममता पर सीवन थाना क्षेत्र से एक किशोरी को घर से भगाने के आरोप लगे थे। उधर, इसी मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि इस मामले में करनाल पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है। हालांकि पुलिस की ओर से तीन में दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया था। जबकि एक होमगार्ड को उसके विभाग से उस पर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया था। इस मामले में ममता से पहले एक आरोपी युवक नसीब को भी गत सात जून को गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले पीड़िता किशोरी के पिता ने 26 मई को सीवन थाना में शिकायत दी थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी दोपहर करीब 1:30 बजे घर से लापता हो गई। वह अपने साथ कपड़े, जरूरी कागजात और नकदी भी ले गई थी। उस समय घर पर कोई नहीं था, परिवार खेत में गया हुआ था। पिता ने संदेह के आधार पर महिला का नाम लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने महिला ममता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, जहां ममता ने सीवन थाना की पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर के आरोप लगाए। मामला गंभीर होने पर एसपी कैथल आस्था मोदी ने जांच के लिए एसआईटी गठित की। इसके बाद में करनाल पुलिस की टीम को सौंप दिया गया। वहीं, इस मामले में ममता पक्ष के वकील का कहना है कि हाईकोर्ट के याचिका डाले जाने के बाद पुलिस और ममता की गवाही अदालत में हो गई थी। जिस उद्देश्य से वे हाईकोर्ट में गए थे, वह उद्देश्य पूरा हो गया था। इसके बाद उन्होंने याचिका वापस ले ली थी। अब ममता की बेल के लिए सोमवार को न्यायालय में अपील की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन:
केस नंबर 111 में महिला को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए 164 के बयान और पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस पर मारपीट के आरोप का मामला अलग है और उसकी जांच करनाल पुलिस की एसआईटी कर रही है। उन्होंने कहा कि किशोरी के मामले में गहन जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुशील प्रकाश, डीएसपी