{"_id":"5fece3d38ebc3e3ba10d40c5","slug":"woman-and-daughter-arrested-kaithal-news-knl56017236","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल करके 5 लाख ऐंठने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेल करके 5 लाख ऐंठने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला व उसकी पुत्री द्वारा छेड़छाड़ के दो झूठे मामले दर्ज करवाने उपरांत महिला द्वारा ब्लैकमेल करके 5 लाख रुपये ऐंठने के मामले में गुहला पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से ऐंठी गई 4 लाख रुपये नकदी बरामद कर ली गई। आरोपी महिला 30 दिसंबर को अदालत में पेश कर दी गई, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि थेह बुटाना निवासी विवाहिता सतनाम कौर ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक मेें उपस्थित होकर शिकायत दी कि उसने गांव थेह बुटाना निवासी विवाहिता आरती देवी से 6 हजार रुपये लेने थे। 22 अक्तूबर को जब वह उसके घर पैसे मांगने गई तो, आरती देवी ने उसके साथ झगड़ा किया। सतनाम कौर की शिकायत अनुसार उपरोक्त झगड़े की रंजिशन विवाहिता आरती देवी ने 24 अक्टूबर को थाना महिला में उसके पति के खिलाफ घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज करवा दिया।
उपरोक्त मामले के अगले दिन आरती देवी की नाबालिग पुत्री द्वारा की गई शिकायत पर थाना गुहला में सतनाम कौर के पति के खिलाफ छेड़छाड़ का एक अन्य मामला दर्ज करवा दिया गया। बाद में उपरोक्त दोनों मामले वापिस लेने की एवज में आरती देवी द्वारा उनको ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख रुपये नकदी ऐंठ ली गई। मामले की जांच के बाद आरोपी महिला आरती देवी के खिलाफ 16 दिसंबर को थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि अभियोग की आगामी जांच लेडी सहायक उपनिरीक्षक सुदेश द्वारा करते हुए अपनी टीम में एएसआई रामबीर, एचसी कुलदीप सिंह, एचसी करनैल सिंह तथा लेडी कांस्टेबल मनप्रीत कौर को शामिल करके 29 दिसंबर को दबिश देकर आरोपी महिला आरती देवी निवासी थेह बुटाना को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी महिला की निशानदेही पर उसके कब्जे से एंठी गई 4 लाख रुपये नकदी पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई। बुधवार 30 दिसंबर को आरोपी महिला न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत मेें भेज दी गई।