फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman accused of extorting Rs 50 lakh by making physical relationship

महिला पर शारीरिक संबंध बनाकर 50 लाख रुपये ऐंठने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of extorting Rs 50 lakh by making physical relationship
चंडीगढ़ सेक्टर 22 में मोबाइल खरीदने और बेचने का काम करने वाले कैथल के एक व्यवसायी का आरोप है कि एक महिला ने उससे पहले रजामंदी से शारीरिक संबंध बनाएं। फिर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर करीब 50 लाख रुपये खर्च के नाम पर ले लिए। अब महिला इस व्यक्ति पर शादी करके चंडीगढ़ में मकान देने का दबाव डाल रही है। मांग पूरी न करने पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाने और आत्महत्या जैसी धमकी दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढांड रोड स्थित मॉडल टाउन निवासी एक व्यवसायी ने बताया कि उसने वर्ष 2015 से चंडीगढ़ में रहना शुरू किया था। वह सेक्टर 22 में मोबाइल खरीदने और बेचने का काम करता है। इसी दौरान 16 दिसंबर 2017 को वह अपने के साथ होप हाईवे क्लब गया था। जहां इन मित्रों ने उसकी मुलाकात एक महिला से करवाई। उस रोज महिला का जन्म दिन था। इसके बाद वह महिला के संपर्क में आ गया। वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। उसने महिला को बता दिया था कि वह शादीशुदा है। इसके बावजूद महिला ने उसके साथ नजदीकी बढ़ाई और वह उससे मिलने उसके घर पर आने लगी। उन दोनों में रजामंदी से शारीरिक संबंध बन गए। इसके बाद इस महिला ने उससे आर्थिक सहायता लेनी शुरू कर दी। बाद में वह पूर्ण रूप से उसी पर निर्भर हो गई। उसने कुल 50 लाख रुपये आरोपी महिला को दिए। यह अधिकतर राशि नकद किसी दोस्त या रिश्तेदार के माध्यम से दिए। इसके बाद महिला ने उसे झूठे केस में फंसाने और उसके फोटो को उसके परिजनों को भेजने की धमकी देने लगी और अपनी मांगें पूरी करवाने लगी। उसने अपने ड्राइवर के माध्यम से उसके कार लोन खाते में 1,18,000 व 47000 रुपये 28 अप्रैल 2021 को जमा करवाए। महिला, उसके भाई और भाभी ने दबाव डालकर उससे महिला का ब्यूटी पॉर्लर खुलवाया। जिस पर उसका 10 से 11 लाख रुपये खर्च आया। 14 अगस्त 2021 को उसका ड्राईवर महिला को पांच लाख रुपये देकर आया। अब तीनों आरोपी उस पर दबाव डाल रहे हैं कि वह महिला से शादी करे और उसे चंडीगढ़ में मकान बनाकर दे। अन्यथा उसके खिलाफ झूठा दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवा देंगे। चार नवंबर को उक्त आरोपी महिला उसके कैथल में फार्म हाउस पर आकर उससे पैसे मांगने लगी। इसके बाद 8 नवंबर को वह फिर से कैथल में पिहोवा चौक पर आकर मिलने की जिद करने लगी। जब उसने उससे मिलने से मनाकर दिया तो उसने उसकी फोटो उसकी पत्नी को भेज दी। साथ ही वह अपनी मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की भी धमकी दे रही है। उसने कहा कि वह उसकी ये मांगें पूरी करने में समर्थ नहीं है। इसीलिए इस मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed