फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Winners were honored with cash prizes.

Kaithal News: विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Winners were honored with cash prizes.
प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए विद्यालय प्रबंधन। वि
राजौंद। गोल्ड लाइफ स्कूल राजौंद में इंटर-स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गौर पब्लिक स्कूल, कैलरम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को निखारना और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं, आठवीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने दो घंटे में प्रश्नपत्र हल कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। विजेताओं को क्रमश: 1100, 750 और 500 रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक होती हैं।

प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए विद्यालय प्रबंधन। वि

प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए विद्यालय प्रबंधन। वि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed