{"_id":"663d56589a78c8e5df01e8e4","slug":"will-vote-against-bjp-in-assembly-abhay-singh-chautala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-386049-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में भाजपा के खिलाफ वोट करूंगा : अभय सिंह चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में भाजपा के खिलाफ वोट करूंगा : अभय सिंह चौटाला
Fri, 10 May 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने वीरवार को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत कैथल में दीवाल, सजूमा, दुंधरेहड़ी, गुहणा, मालखेड़ी, सांगन, नंदसिंह वाला, संगतपुरा, बुढाखेड़ा, बाबा लदाना, मानस व सिरटा गांवों का दौरा कर वोट की अपील की। क्योडक में चौटाला ने कहा कि समर्थन वापसी के बाद सरकार अल्पमत में आ गई है और यदि फ्लोर टेस्ट होता है तो वह विधानसभा में भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे।
कांग्रेस नेता हुड्डा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि यह सरकार गिरे। उन्होंने कहा कि विदेशों में हरियाणा का युवा भटक रहा है। इनको विदेश में 15-15 साल तक अवैध रूप से रहना पड़ता है। वहां पीआर के लिए कांग्रेस या भाजपा की चिट्ठी नहीं चलती। इनेलो की चिट्ठी चलती है। यदि किसी को जरूरत हो तो बता दियो। मैं दे दूंगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के सारे वायदे झूठे निकले। नई गारंटी पर लोगों को विश्वास नहीं है। चौटाला ने कहा कि गारंटी तो ताऊ देवीलाल की थी। जो कहते थे, वे करते थे।
बहुमत खो चुकी है भाजपा सरकार : माजरा
कैथल। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार अल्पमत में आ गई है। मांग की कि जनता जनार्दन का फैसला लेने के लिए चुनाव करवाया जाए। संवाद