{"_id":"66da35417972ecb32f0a2e64","slug":"will-seek-answers-on-pending-demands-of-employees-kaithal-news-c-18-1-knl1004-468554-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कर्मियों की लंबित मांगों पर करेंगे जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कर्मियों की लंबित मांगों पर करेंगे जवाब तलब
Fri, 06 Sep 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जवाहर पार्क में वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र पहलवान ने की। जबकि संचालन ब्लॉक सचिव मास्टर नारायण दत्त ने किया।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने के लिए शहरों व कस्बों में मोहल्ला सभाएं आयोजित की जाएगी व कर्मचारियों के लंबित मांग मुद्दों को लेकर 17 से 28 सितंबर तक सभी पार्टियों के उम्मीदवारों को मांगपत्र सौंपते हुए इस बारे में जवाब तलब किया जाएगा।
मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए जिला प्रधान शिवचरण, जिला सचिव रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान ओमपाल भाल व मुख्य सलाहकार जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियां दूर करने,बिना शर्त के एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि दो लाख खाली पदों पर स्थायी भर्ती करने, महंगाई भत्ते के अनुसार आवास भत्ते में बढ़ोतरी करने, ठेका प्रथा व कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को भंग करने निजीकरण पर रोक लगाने आदि मांगों को पूरा किए बिना ही हरियाणा सरकार चुनाव में चली गई है और समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करने की बजाय कर्मचारी आंदोलन को कमजोर करने के हर हथकंडे अपनाए, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ गहरा रोष है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में हरियाणा सरकार को कर्मचारी व जनविरोधी विरोधी नीतियों को लागू करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस अवसर राजकुमार नापा, कपिल सिरोही, कृष्ण चंदाना, अमरदीप बनवाला,राकेश जेई, विक्की टांक, अमित क्योडक, कुलदीप माजरा आदि मौजूद रहे।