फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will not have to wander for better treatment

बेहतर इलाज के लिए नहीं पड़ेगा भटकना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Will not have to wander for better treatment
गांव सांपन खेड़ी में बनने वाला मेडिकल कॉलेज कैथल वासियों के लिए बड़ी सौगात है। इस कॉलेज के बनने से जहां मरीजों को दूर-दूर नहीं भटकना पड़ेगा, वहीं क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं भी उत्पन्न होंगी। पहले मरीजों को इलाज कराने के लिए पटियाला, चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था, जिसके लिए उनका अधिक खर्च के साथ समय भी बर्बाद होता था। अब यह कॉलेज बनने से यहीं पर बेहतर इलाज मिल सकेगा और समय भी बचेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की सबसे ऊंची इमारत 12 मंजिला होगी। इसके अलावा सात-आठ मंजिला कई अन्य इमारतें होंगी। इसके बनने पर करीब एक हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा और निर्धारित अवधि में टेंडर लग गया तो यह 2024 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस मेडिकल कॉलेज का शनिवार सांय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिलान्यास किया था। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किए गए इस शिलान्यस कार्यक्रम में पट्ट पर सांसद नायब सैनी व विधायक लीला राम का भी नाम लिखा गया है। वर्ष 2024 के अंत तक इस कॉलेज के बन जाने की संभावना हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गांव सांपन खेड़ी में मेडिकल कॉलेज की घोषणा के बाद सरकार ने इसकी डीपीआर तैयार कर दी है। इसका टेंडर लगाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज का निर्माण बीस एकड़ में किया जा रहा है। इसमें नर्सिंग कॉलेज, फिजियो, पैरा मेडिकल कॉलेज क अलावा मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का प्रावधान भी किया गया है। इस कॉलेज के बन जाने से आस-पास के इलाके को काफी राहत रहेगी। इस कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। इसमें कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधा भी दी गई है।

मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम मनोहर लाल का आभार जताते हुए विधायक लीला राम ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से तीन बार मिलकर यह बात रखी थी कि कांग्रेस राज में कैथल में पीजीआई बनाने के झूठे दावे किए गए। यहां के लोगों को चिकित्सीय सुविधाएं चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुरंत यहां मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कर दिया था। जिसका अब शिलान्यास भी हो गया है। यह जिले की पुरानी मांग थी। वहीं सुरजेवाला ने शनिवार को ही कहा था कि भाजपा मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा रही। अब वे आकर देख लें कि शिलान्यास हो गया है। प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं है। लीला राम ने यह भी कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुरभि गर्ग भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed