{"_id":"5eaf004f8ebc3e90955a6d19","slug":"white-loding-very-slow-kaithal-news-knl29865584","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं का उठान न किए जाने से मंडियों में लगे ढेर विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 14 लाख बैग की हो चुकी है खरीद लिफ्टिंग मात्र पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं का उठान न किए जाने से मंडियों में लगे ढेर विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 14 लाख बैग की हो चुकी है खरीद लिफ्टिंग मात्र पांच
विज्ञापन
कलायत। अनाज मंडी में गोदामों में मजदूरों की संख्या कम होने के कारण गेहूं लोडिंग व उतराई समय पर न होने के कारण गोदामों के बाहर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। गेहूं ट्रकों में लोड करवाने व उतरवाने के लिए कई कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। लिफ्टिंग समय से न होने व खराब मौसम के चलते व्यापारियों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। अनाज मंडी व्यापारी राजेश कुमार, विनोद, नरेश कुमार, ऋषि राम व राजीव कुमार ने बताया कि कलायत के अलग-अलग खरीद केंद्रों पर करीब 15 लाख कट्टों की खरीद की जा चुकी है। अभी तक खरीद केंद्रों से आधे से भी कम गेहूं के कट्टों की लिफ्टिंग हो पाई है।
रविवार तक हो चुकी है 706721 क्विंटल की खरीद
मार्केट कमेटी सचिव सविता चौधरी ने बताया कलायत के अलावा अन्य खरीद केंद्रों पर अब तक खरीद एजेंसियों द्वारा करीब 706721 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। हैफेड प्रबंधक सुखदीप ने बताया कि अलग-अलग खरीद केंद्रों पर शनिवार तक 6 लाख 7 हजार 504 कट्टे गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 2 लाख 28 हजार 410 कट्टे गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है। 3 लाख 79 हजार 94 कट्टे की रविवार तक लिफ्टिंग नहीं हो पाई है। एफसीआई प्रबंधक पवन कुमार ने बताया एफसीआई द्वारा शनिवार तक 2 लाख 43 हजार 460 कट्टे गेहूं की खरीद की जा चुकी है जिसमें से 94 हजार 970 कट्टों की लिफ्टिंग हो चुकी है। 1 लाख 48 हजार 490 टन की लिफ्टिंग होना अभी बाकी है।
वेयरहाउस प्रबंधक ज्ञानचंद ने बताया कि वेयर हाउस द्वारा शनिवार तक 1 लाख 41 हजार 978 कट्टे गेहूं की खरीद की जा चुकी है जिसमें से 65 हजार कट्टों की लिफ्टिंग हो चुकी है। 76 हजार 978 कट्टे अभी पेंडिंग है। इसी प्रकार से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक 4 लाख 19 हजार 900 कट्टे गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 1 लाख 18 हजार 510 कट्टे गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है जबकि 3 लाख 1 हजार 390 कट्टे कि अभी लिफ्टिंग होनी है।