फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   When the needle of investigation turned, the department came into action

कैथल: जांच की घूमी सुई तो हरकत में आया विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
When the needle of investigation turned, the department came into action
कलायत। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के मामले में मंगलवार को कलायत एसडीएम देवेंद्र सिंह ने पर्यावरण से जुड़े मामले की जांच के लिए मंगलवार को मौके का मुआयना किया। इस दौरान शिमला-भाणा मार्ग, बात्ता माइनर, कलायत बाइपास व उस क्षेत्र को खंगाला, जहां वन संपदा को नुकसान पहुंचाया है। वृक्षों की गणना, पौधशालाओं का स्तर और पौधरोपण के पहलुओं को लेकर जांच की सुई घूमी तो वन विभाग पूरी तरह से हरकत में आया।
विज्ञापन

मामले में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख हरियाणा ने वृक्षों की धीमी गणना, पौधशालाओं का स्तर और पौधरोपण का मानदंडों के अनुरूप उम्मीद के अनुरूप सही न पाए जाने पर संज्ञान लिया है। इसके तहत तत्कालीन उप वन राजिक का तबादला कर नए अधिकारी के तौर पर एमआर कांबोज को यह जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त अधिकारी भी गहनता से मामले की जांच में लगे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

कलायत के एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का मामला उनके संज्ञान में आया है। किसकी अनुमति से विभिन्न स्थानों पर पौधे व वृक्ष काटे गए इसकी जांच के लिए वन, बिजली, सिंचाई व अन्य संबंधित विभागों को जांच में शामिल किया गया है। सरकार की जीरो टालरेंस नीति और पर्यावरण से जुड़े अभियानों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। हर पहलु की गहनता से जांच की जा रही है। इसके उपरांत ही रिपोर्ट तैयार कर शीर्ष अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed