{"_id":"69fa4ac8e7da2fc8840e95fb","slug":"wheelchair-cricketer-in-need-of-sponsor-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148931-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: व्हीलचेयर क्रिकेटर को स्पॉन्सर की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: व्हीलचेयर क्रिकेटर को स्पॉन्सर की दरकार
Wed, 06 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ मौजूद संदीप।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तितरम गांव के अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर संदीप कुंडू का करियर इन दिनों आर्थिक तंगी के कारण अहम मोड़ पर आकर ठहर गया है। 25 मई से श्रीलंका के साथ प्रस्तावित पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में चयन होने के बावजूद वे खर्च वहन करने में असमर्थ हैं, जिसके चलते उनका इसमें खेलना अनिश्चित हो गया है।
संदीप कुंडू ने अपनी प्रतिभा के दम पर व्हीलचेयर क्रिकेट में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके नाम कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज हैं। उन्होंने दो बार मात्र 26 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा किया है, जबकि टी-20 फॉर्मेट में 234 रन की शानदार पारी खेल चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वे अब तक 17 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा 12 गेंदों में अर्धशतक लगाकर उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी भी की है।
इसके बावजूद आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण संदीप इस बार विदेश में होने वाले टूर्नामेंट का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। इससे पहले भारत में आयोजित प्रतियोगिताओं में उन्होंने किसी तरह खर्च का प्रबंध कर लिया था, लेकिन अब श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें आर्थिक सहयोग की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
सहयोग की अपील
संदीप कुंडू ने स्थानीय सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे आगे आकर उनकी मदद करें, ताकि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। यदि समय रहते सहयोग नहीं मिला, तो एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय सफर अधूरा रह सकता है, जो खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति होगी।