{"_id":"69efb6f7e2d2e2335f098c38","slug":"wheat-procurement-in-mandis-exceeds-692-lakh-metric-tonnes-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148528-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडियों में गेहूं खरीद 6.92 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडियों में गेहूं खरीद 6.92 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा
Tue, 28 Apr 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद और उठान कार्य सुचारू रूप से जारी है। डीसी अपराजिता ने बताया कि 26 अप्रैल तक 6,92,170 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2,19,932 एमटी, हैफेड ने 3,02,201 एमटी और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 1,70,037 एमटी गेहूं खरीदा है।
उन्होंने बताया कि गेहूं का उठान कार्य भी तेजी से जारी है। अब तक कुल 4,46,202 एमटी गेहूं का उठान हो चुका है, जो कुल खरीद का लगभग 64.45 प्रतिशत है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1,28,899 एमटी, हैफेड द्वारा 2,08,197 एमटी और वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 1,09,106 एमटी गेहूं उठाया गया है।
चीका में अब तक 16.58 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद
गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि गुहला क्षेत्र में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से की जा रही है। गत दिवस रविवार तक चीका क्षेत्र की विभिन्न मंडियों में 16 लाख 58 हजार 960 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। किसानों को किसी प्रकार परेशानी न हो इसके लिए सभी मंडियों में पुख्ता इंतजाम किए हुए है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे गेहूं कटाई के बाद बचने वाले अवशेषों में आग न लगाएं बल्कि इसको मशीनों की सहायता से पशुओं के लिए चारा के लिए उपयोग में लाएं। एसडीएम ने कहा कि चीका अनाज मंडी में 4 लाख 20 हजार 470 क्विंटल, नई अनाज मंडी चीका में 6 लाख 7 हजार 240 क्विंटल, अंगोध में 74,000 क्विंटल, अरनौली में 60,950 क्विंटल, बलबेहड़ा में 34,460 क्विंटल, बाउपुर में 14,400 क्विंटल, भागल में 84,420 क्विंटल, भूंसला में 62,650 क्विंटल, कमहेड़ी में 14,870 क्विंटल, कांगथली में 87,240 क्विंटल तथा रामथली में 1,98,260 क्विंटल गेहूं की विभिन्न एजेसियों की ओर से खरीद की गई। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि किसानों को मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि उपलब्ध करवाई जा रही है।