फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat procurement could not start in the grain market even on the third day

Kaithal News: अनाज मंडी में तीसरे दिन भी शुरू न हो सकी गेहूं खरीद

Thu, 11 Apr 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement could not start in the grain market even on the third day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में आवक शुरू होने के बाद तीसरे दिन बुधवार को भी गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। बुधवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अधिकारियों व खरीद एजेंसी के कर्मियों की तरफ से नमी को लेकर की गई जांच के बाद गेहूं में नमी अधिक मिली। इस कारण अधिकारियों की तरफ से गेहूं की खरीद शुरू नहीं की गई।

गौरतलब है कि इस बार प्रशासन ने शहर की तीनों अनाज मंडियों के साथ जिले में 51 खरीद केंद्र बनाए हैं परंतु खरीद न होने के चलते किसान हताश व परेशान हैं। किसानों का कहना है कि जब एक अप्रैल से गेहूं की खरीद का कार्य सरकार की तरफ से शुरू कर दिया है तो खरीद क्यों नहीं की जा रही है। 10 अप्रैल के बाद खरीद शुरू करने की बात खरीद एजेंसियों ने की थी, लेकिन इसके बावजूद गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। किसानों ने बताया कि खेतों में गेहूं की फसल की कटाई करवाई है।
विज्ञापन


गांव तितरम से नई अनाज मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसान रवि ने बताया कि वह दो दिन पहले ही गेहूं लेकर आ गया था, लेकिन तीन दिन बाद भी गेहूं की खरीद शुरू नहीं की गई है। उसकी फसल में नमी बताकर खरीद नहीं की गई है। मंडी में कोई एजेंसी भी गेहूं खरीद के लिए नहीं पहुंची है, इससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। नाराज किसानों ने कहा कि गेहूं की फसल में नमी की मात्रा की शर्त को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार रही है, लेकिन अभी नमी ज्यादा है। एक-दो ढेरी को छोड़कर अन्य ढेरियों में नमी 15 से ज्यादा है। किसानों से अपील है कि वे मंडियों में फसल को सूखा कर ही लाएं, ताकि अच्छे दाम मिल सकें। यदि इसके अलावा किसी किसान या मंडी के आढ़ती को कोई परेशानी हो तो वे उन्हें लिखित में शिकायत दें। इसका जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। - बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed