फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat heaps reached the market, the purchase did not start

मंडी में पहुंची गेहूं की ढेरियां, नहीं हुई खरीद शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wheat heaps reached the market, the purchase did not start
फोटो संख्या-06 व 07
विज्ञापन

मंडी में पहुंची गेहूं की ढेरियां, नहीं हुई खरीद शुरू
मंडी में समस्याओं का अंबार, साफ-सफाई का अभाव, धान के लगे हैं इस समय ढेर
क्रासर
रविवार के कारण अवकाश के आनंद में दिखे अधिकारी व कर्मचारी
मंडी में किसान करता रहा खरीद एजेंसियों के कर्मचारियों का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की कई अनाज मंडियों में गेहूं की आवक रविवार को शुरू हो गई। लेकिन खरीद शुरू नहीं हो पाई। रविवार को कर्मचारी व अधिकारी रविवार के अवकाश पर नजर आए। किसानों को अभी गेहूं बिक्री के लिए इंतजार करना होगा। मंडियों में अभी गेहूं खरीद की तैयारियां भी आधी अधूरी पड़ी हुई हैं।
नियमानुसार गत एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अभी गेहूं की फसल अधिकतर इलाकों में नहीं पकी है। कई किसानों की फसल पक भी चुकी है। इनमें से कई किसान अपनी फसल लेकर मंडी में पहुंचना शुरू हो गए हैं। नई अनाज मंडी में रविवार को गांव सिल्लाखेड़ा से किसान गुरदेव सिंह ने कहा कि वह अपनी दस एकड़ की गेहूं लेकर मंडी में पहुंचे हैं। पिछले दस दिनों में अचानक तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण गेहूं की फसल पूरी तरह से पक गई है। फसल के पक जाने के बाद किसान अब कटाई करवा रहे हैं। गेटपास भी कटवा लिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है। अभी यहां खरीद के लिए न तो सरकारी एजेंसी और न ही कोई निजी व्यापारी आ रहा है। अब सोमवार को ही उसकी फसल बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से शेरगढ़ के रामदिया पूनिया ने कहा कि वे भी गेहूं लेकर पहुंचे हैं। अभी इसकी खरीद नहीं की जा रही है।
-----
मंडी में साफ-सफाई का अभाव
नई अनाज मंडी सहित विस्तार अनाज मंडी व पुरानी अनाज मंडी में साफ-सफाई का अभाव है। मंडी में इस समय धान के ढेर लगे हुए हैं। धान की बोरियां पड़ी हुई हैं। ऐसे में यदि गेहूं की आवक ने जोर पकड़ ली तो नई फसल डालने के लिए जगह नहीं बचेगी। आढ़ती कृष्ण कुमार ने कहा कि कई नलके भी ठीक नहीं हैं। आढ़तियों ने यह भी कहा कि मंडी की ओर पुल के निकट से जाने वाला रास्ता एक तरफ से लगभग बंद ही रहता है। इसे भी खुलवाया जाए, ताकि किसानों को सीजन में परेशानी न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मंडी में लाइटों की कमी
पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने कहा कि पुरानी मंडी में लाइटों की कमी है। पानी की सुविधा तो कर दी है, लेकिन साफ-सफाई नहीं करवाई जा रही है। बारदाना आदि अभी नहीं मिला है। जब बारदाना आएगा, तभी तो खरीद होगी। अभी तक खरीद के लिए कोई भी नहीं पहुंचा है। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल गर्ग नौच ने कहा कि मंडी में साफ-सफाई की कमी है। आढ़तियों को धान न मंगवाने के लिए कहा जाएगा। अभी गेहूं की आवक कम है। रविवार को दो ढेरी की गेहूं पहुंची है। जिसकी खरीद नहीं हो पाई है।

-----
पेयजल सुविधा कराई गई दुरुस्त
मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने कहा कि मंडी में पेयजल की सुविधा दुरुस्त करवा दी गई है। विस्तार अनाज मंडी में एक नया बोर लगाया गया है। शौचालयों की हालत ठीक करवा दी गई है। सभी वाटर कूलर ठीक करवाए गए हैं। जहां भी कुछ कमी सामने आएगी, उसे दूर किया जाएगा। मंडी की कैंटीन में दस रुपये में किसानों व मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि रविवार को दो किसान गेहूं लेकर पहुंचे हैं। जिनके गेटपास काट दिए गए हैं। सोमवार को उम्मीद है कि इनकी खरीद हो जाएगी। रविवार को खरीद एजेंसी नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed