फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   WhatsApp group caught with fake bus pass

Kaithal News: फर्जी रोडवेज बस पास के साथ पकड़ा व्हाट्सएप ग्रुप

Sat, 29 Apr 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp group caught with fake bus pass
कैथल। रोडवेज की बस में फ्लाइंग टीम की सूचना के संदर्भ में बनाए एक व्हाट्सएप ग्रुप का खुलासा हुआ है। इसमें शामिल 272 सदस्यों के बीच फ्लाइंग टीम की सूचना अपडेट होती थी। यह खुलासा शुक्रवार को जींद से कैथल आ रही एक रोडवेज की बस की जांच में हुआ। जांच के दौरान एक विद्यार्थी का बस पास फर्जी मिला। जब उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला, जिसमें फ्लाइंग टीम की जानकारी थी। विभागीय अधिकारियों ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विद्यार्थी को घर जाने दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर एक से दो बजे के बीच एक बस जींद से कैथल आ रही थी। यह विद्यार्थी बाईपास ही बस में चढ़ा था, लेकिन बस स्टैंड के रास्ते पर कुछ ही दूरी पर टिकट जांच निरीक्षक टीम के सदस्य वहां चेकिंग के तहत मौजूद थे। बस रुकवाकर जब इस विद्यार्थी से टिकट मांगा गया तो उसने पास दिखा दिया। टीम ने जांच की तो पता चला कि उसने बस पास पर फोटो को स्कैन करके अपनी फोटो लगा रखी थी जबकि पास किसी अन्य विद्यार्थी का था। बस पास की जानकारी के दौरान जब विद्यार्थी के फोन की जांच की गई तो एक व्हाट्सएप एप ग्रुप बना हुआ मिला। इसमें जांच टीम की जानकारी दी गई थी। फिलहाल विद्यार्थी से पूछताछ की जा रही है। जांच निरीक्षक टीम का कहना है कि इस विद्यार्थी को किसी अज्ञात ने वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा है। उससे पूरी जानकारी ली जा रही है। अभी तक एडमिन की जानकारी नहीं मिली है। इसको लेकर जांच की जा रही है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इसे जांच के बाद ही दिया जाएगा। फिलहाल विद्यार्थी को जाने दिया गया। फर्जी पास मामले में नियमानुसार जो जुर्माना बना, वह वसूला गया है।
विज्ञापन

इधर, कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि इस मामले को लेकर जानकारी प्राप्त की जा रही है। यदि किसी भी प्रकार से कोई विभाग को नुकसान पहुंचा रहे है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसको मामले में टिकट जांच टीम से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
पूर्व में आरटीए कार्यालय के अधिकारियों की गाड़ी का पीछा करने के मामले सामने आ चुके हैं। अब रोडवेज बस में टिकट जांच दल का पीछा करने के लिए व्हाट्एस ग्रुप सामने आया है। मामले की गंभीरता से जांच हो तो बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed