{"_id":"640ddfdf6c0a130351060e2d","slug":"whatsapp-call-in-kaithal-and-asked-for-extortion-of-five-lakh-rupees-at-home-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: व्हाट्सएप कॉल व घर पर जाकर मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: व्हाट्सएप कॉल व घर पर जाकर मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी
Sun, 12 Mar 2023 07:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:51 PM IST
सार
पूंडरी थाना को दी शिकायत में करोड़ा निवासी मंजीत ने बताया कि वह शराब ठेकेदार है। इस वर्ष उसने उनके गांव व कुकरकंडा में शराब का ठेका लिया हुआ है। छह साल पहले वह चीका थाना के एक मामले में कैथल जेल मे बंद था।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
कैथल के गांव करोड़ा निवासी शराब ठेकेदार मंजीत से व्हाट्सएप कॉल कर व घर पर जाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। मंजीत की शिकायत पर पूंडरी थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
शराब ठेकेदार की शिकायत पर केस दर्ज
पूंडरी थाना को दी शिकायत में करोड़ा निवासी मंजीत ने बताया कि वह शराब ठेकेदार है। इस वर्ष उसने उनके गांव व कुकरकंडा में शराब का ठेका लिया हुआ है। छह साल पहले वह चीका थाना के एक मामले में कैथल जेल मे बंद था। वहां पर हजवाना निवासी आरोपी जोगा भी हत्या के मामले में जेल में बंद था। वहां पर उसकी आरोपी के साथ थोड़ी बहुत जान पहचान हो गई थी।
विज्ञापन
वह कुछ दिन बाद जेल से बाहर आकर अपने घर पर रहने लग गया। इसके बाद जोगा से उसकी फोन पर बातचीत होना शुरू हो गई। जोगा की उसके गांव में रहने वाले मोनू के साथ दोस्ती है। वह उसकी मोनू के साथ आपस में खींचतान है। उसके गांव का मोनू जोगा को उसके खिलाफ भड़काता रहता है। चार मार्च को आरोपी जोगा ने उसके मोबाइल फोन से व्हाट्सएप पर कॉल कर कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह लोगों की हत्या करने का काम करता है।
विज्ञापन
आगे आपकी मर्जी है। आठ मार्च को फिर दिन के समय दोबारा आरोपी ने दो बजे फोन किया, लेकिन उसने आरोपी का फोन नहीं उठाया। नौ मार्च को सुबह के समय 9.30 बजे जोगा ने अपने फोन से उसके फोन पर दोबारा व्हाट्सएप कॉल करके वहीं बात दोहराई और उसे कहा कि गांव पाई में उसने एक व्यक्ति को काफी चोटें मार दी है, उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। 10 मार्च को दिन के समय आरोपी जोगा सिंह फिर उसके पास आया। जिसके पास असलहा था।
आरोपी ने कहा कि आप उसे पांच लाख रुपये दे दो नहीं तो वह अपने दोस्त मोनू के साथ मिलकर उसे जान से मार देगा। उस समय उसने जोगा को कहा की अभी उसके पास रुपये नहीं है। वह कुछ दिनों बाद रुपये दे देगा। जोगा ने उसे कहा कि उसके पास काफी लडक़े है। वे उसके साथ मोनू के साथी मिलकर रंगदारी मांगने का काम करते हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पूंडरी थाना के एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने हजवाना निवासी जोगा व करोड़ा निवासी मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।