फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Welfare group accused of hiding records

Kaithal News: वेलफेयर ग्रुप ने रिकॉर्ड छिपाने का लगाया आरोप

Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Welfare group accused of hiding records
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कालेज की राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव में द कॉलेज वेलफेयर ग्रुप ने दूसरे गुट को मतदाता का पहचान पत्र देने का आरोप चुनाव प्रबंधन पर लगाया है। इसके साथ ही रिकार्ड छुपाने का भी आरोप लगाया है। यह आरोप द कॉलेज वेलफेयर ग्रुप के मुख्य सदस्य रविभूषण गर्ग ने लगाया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर अब महज पांच दिन ही शेष हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि दूसरा गुट मतदाता पहचान पत्र देने के नाम पर वोट मांग रहा है। जबकि 2012 के बाद किसी भी मतदाता को उनका पहचान पत्र नहीं मिला है। इसी विषय को लेकर ही वे कॉलेज के चुनाव पर्यवेक्षक के पास गए थे। चुनाव पर्यवेक्षक की तरफ से उन्हें भी एक पेन ड्राइव में दिए, लेकिन इस पर किसी भी प्रकार से किसी ऑथिरिटी की मोहर नहीं है। दूसरे गुट के सदस्य ऐसे ही पहचान पत्र बांट रहे हैं। इसकी मान्यता मतदान करने के लिए न हो।
विज्ञापन


इस मामले में चुनाव अधिकारी डॉ. संजय गोयल ने बताया कि यह 70 साल पुरानी सोसायटी है। मतदाता पहचान पत्र को लेकर उनको लेकर जानकारी नहीं है। शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव करवाना है। ऐसा ही वह करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed