{"_id":"5fe8d8e38ebc3e41a605cece","slug":"weather-kaithal-news-knl55680088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कोहरे ने शाम को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कोहरे ने शाम को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन
weather
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सर्दी में मौसम की मार लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह कोहरे ने लोगों को परेशान किया तो सांय के समय हल्की बूंदाबांदी ने परेशान किया। अगले एक सप्ताह तक कोहरे का अनुमान है। इसीलिए आप यदि बाहर जाएं तो पहले कोहरे को ध्यान में रखते हुए ही अपना कार्यक्रम बनाएं।
सुबह शाम कोहरे से जन जीवन अस्त व्यस्त है। सुबह दस बजे से पहले और शाम सात बजे के बाद भी सड़कें सुनसान होने लगी हैं। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से भी कम जाने वाला है। जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं सुबह शाम कोहरे के साथ पड़ने वाली धुुंध सर्दी के सितम को बढ़ाने का काम कर रही है, जिसने लोगों की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध का स्तर ज्यादा है, लेकिन राहत की बात यह है कि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है।
रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 11 बजे तक धुंध छाई रही, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। हालांकि 11 बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए और लोगों ने धुंध व ठंड से राहत मिलने लगी। दिन के समय में धूप की गर्माहट महसूस भी हुई, लेकिन शाम दोपहर तीन बजे के बाद सूर्यदेव के तेवर भी नरम पड़ने लगे और शीतलहर व धुंध ने अपना जोर पकड़ना शुरू कर दिया। रात के समय पारा लुढ़ककर 04 डिग्री तक चला गया।
विज्ञापन
गेहूं की फसल को होगा फायदा
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक धुंध का प्रकोप जारी रहेगा। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। धुंध व कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा होगा। वहीं किसानों का कहना है कि धुंध से गेहूं की फसल को खाद डालने जैसा फायदा होगा। धुंध पड़ने से गेहूं के पौधे को नाइट्रोजन मिलेगी, जिससे पौधे के अंदर फुटाव होगा।