{"_id":"587529494f1c1be165ba9b1e","slug":"weather-cold-7-degree-temp-people-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो दिनों में जम सकता है पाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो दिनों में जम सकता है पाला
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भी एक डिग्री सेल्सियस ओर नीचे चला गया। सर्दियों की छुट्टियां तो खत्म हो गई है। लेकिन अब पहले अधिक ठंड बढ़ने लगी है। जिससे लोगों को अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। ठंड के बढ़ने से लोग कंपकंपाते रहे। इसके लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया तो वहीं गजक व मूंगफली की डिमांड बढ़ रही। आने वाले दिनों में पाला गिरने से अधिक ठंड रहेगी। पाला पड़ने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। मंगलवार को 17 सेल्सियस डिग्री तापमान रहा जबकि न्यूनतम 5 सेल्सियस डिग्री तापमान रहा। जिससे लोगों को पहले से अधिक ठंड महसूस हुई। अभी अगले दा दिनों तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
दो दिनों तक जम सकता है पाला
मौसम वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में एक सेल्सियस डिग्री में बढ़ोतरी रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान एक सेल्सियस डिग्री तक घट सकता है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक रात के समय में पाला भी जम सकता है। इन दो दिनों े बाद बादलों के साथ हल्की बरसात होने के आसार हैं। बरसात के बाद तापमान सामान्य रहने का भी अनुमान हैं।