फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Waterlogging on the road near Serdha school, causing problems

Kaithal News: सेरधा के स्कूल के पास सड़क पर जलभराव, हो रही परेशानी

Mon, 28 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 28 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road near Serdha school, causing problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। सेरधा के सरकारी स्कूल के पास वाल्मीकि बस्ती के सामने जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर लगातार जलभराव बना रहता है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा, राहगीरों को फिसलन और दुर्घटना की आशंका से भी जूझना पड़ता है। बारिश होने पर दिक्कतें ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन


यह मार्ग मुख्य सड़क और बस स्टैंड के नजदीक होने के कारण हमेशा व्यस्त रहता है। साथ ही पास ही स्थित सरकारी स्कूल में सैकड़ों बच्चे रोज़ाना पढ़ने आते हैं, जिन्हें भी जलभराव के चलते परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed