फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water rises in Ghaggar, threat to more than 30 villages

Kaithal News: घग्गर नदी में पानी बढ़ा, 30 से अधिक गांवों को खतरा

Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Water rises in Ghaggar, threat to more than 30 villages
कैथल/गुहला-चीका। घग्गर नदी में जलस्तर बढऩे के बाद नदी किनारे बसे 30 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा लगातार बना है। पानी बढ़ने के बाद जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। करीब 20 हजार एकड़ फसल जलमग्न है। वहीं रसूलपुर और प्रेमपुरा के बीच शाम को सरस्वती नदी की ड्रेन टूटने से कई किसानोंं के खेतों में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन


घग्गर नदी किनारे बसे गांवों के खेतों में पानी घुसना शुरू होने से ग्रामीण चिंतित हैं। यदि पानी और बढ़ा तो यहां स्थिति बेकाबू हो सकती है। सिंचाई विभाग के अनुसार नदी के जलस्तर के 28 फीट पर जाने के अनुमान है। इस समय भी घग्गर नदी उफान पर है और जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।
विज्ञापन


मंगलवार को समाचार लिखे जाने तक नदी में 27.2 फीट तक पानी पहुंच चुका था। खतरे का निशान 23 फीट पर है। घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 4.2 फीट ऊपर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में पानी घुस गया है और 20 हजार एकड़ फसल जलमग्न हो गई। इन वहीं, पानी के कारण चीका क्षेत्र के कई गावों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। इन गावों में रहने वाले लोग अब मुख्य सड़क पर पहुंच नहीं पा रहे हैं। गांव कमेहड़ी, बाऊपुर, पपराला, रताखेड़ा घड़ाम, भूंसला, बुढऩपुर सरोला खंबेड़ा दाबा-चाबा गांव के पास चारों तरफ पानी ही पानी है। सडक़ पानी में डूब गई है और आवाजाही भी बंद है। यह रास्ता कैथल को पटियाला से जोड़ता है, वही चीका से रताखड़ा लुकमान वाया समाना पंजाब रस्ते का भी संपर्क टूट गया है।


हालंकि जिले में राहत की बात यह भी रही कि मंगलवार को पूरा दिन बारिश नहीं हुई। जो रास्ता पटियाला की तरफ जाता है, वहां पर बसें बंद कर दी गई हैं ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed