फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   water overflow

स्टेडियम में भरा पानी, खिलाड़ी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
water overflow
water overflow - फोटो : Kaithal
पूंडरी हलके के बड़े गांवों में शुमार ऐतिहासिक गांव फरल। जिसकी आबादी 12 हजार से अधिक व 8 हजार के लगभग मतदाता है। गांव के एकमात्र खेल स्टेडियम। जिसमें गांव के सैकड़ों युवा दौड़ लगाने के अलावा अन्य खेल खेलकर सेना व पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा कर पूरे गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। बता दें कि अकेले फरल ही नहीं बल्कि आस पास के गांवों के दर्जनों युवा फरल के स्टेडियम में कसरत व दौड़ लगाते दिखाई देते हैं। बताते चलें कि गांव फरल का खेल स्टेडियम मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। गांव के खिलाड़ियों ने पंचायत व खेल विभाग की बाट देखने के काफी बाद स्वयं दौड़ लगाने के लिए ट्रैक तैयार किया और स्टेडियम की देखरेख भी स्वयं कर रहे हैं। अब पिछले दिनों हुई बरसात के कारण खेल स्टेडियम तालाब का रूप धारण किए हुए हैं। खेल स्टेडियम में कई फीट पानी जमा हो चुका है। देखने यह प्रतीत हो रहा है कि यह गांव का कोई तालाब है न कि खेल स्टेडियम। गांव के खिलाड़ियों व सेना की तैयारी कर रहे युवाओं को सड़कों पर ही तैयारी करने को विवश होना पड़ रहा है। साहिल राणा, अभिजीत हंजरा, निहाल राणा, रिंकी, अनुज, समर राणा, राहुल जांगड़ा, सुधांशु राणा, कूकी व अनुज शर्मा ने बताया कि गांव के खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। खिलाड़ी अपने स्तर पर अपने खर्चे पर स्टेडियम के ट्रैक व पोल का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। जिस वजह से बरसात होते ही स्टेडियम में पानी जमा हो जाता है। अब जबकि भारी बरसात हुई है और स्टेडियम में कई फीट गंदा पानी जमा हो चुका है। उन्हें नहीं लगता ही स्टेडियम से यह पानी बिना निकाले कम हो जाएगा।
विज्ञापन

गांव के सरपंच अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पानी निकासी न होना ही इस समस्या का कारण है। स्टेडियम की इस समस्या से जल्द ही निजात दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed