{"_id":"61880bb3582c1b46c04c9ed3","slug":"watchman-assaulted-case-registered-kaithal-news-knl88864129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार के साथ मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार के साथ मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी में चौकीदार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न आरोपों के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में वाल्मीक मोहल्ला पूंडरी निवासी नसीब सिंह ने बताया कि वह नगर पालिका में अस्थाई नौकरी करता है।
उसके पिता विजय कुमार दस साल से नगर पालिका पूंडरी में नौकरी करते हैँ। साथ ही सामुदायिक केंद्र नगर पालिका में रात्रि ड्यूटी करते हैं। करीब बीस दिन पहले जब वह अपने पिता को वहां खाना देने गया था तो उसके पिता के साथ 3 नौजवान लड़के उनके साथ गाली गलौच व मारपीट कर रहे थे। जब वह उनके पास गया तो उसके पिता ने बताया कि ये लड़के कई बार आ जाते हैं। जान से मारने की धमकी देते थे। उसके पिता ने डर के मारे कोई शिकायत नहीं की। 3 व 4 नवंबर की रात को उसके पिता पर हमला कर गंभीर चोटें मारीं। जब वह सुबह वहां गया तो उसके पिता बेहोश पड़े थे। उसने कहा कि उसे शक है कि उसके पिता पर उक्त लड़कों ने ही हमला किया है। जिन्हें वह सामने आने पर पहचान सकता है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद