फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   waste pickup

31 मार्च 2021 तक डंपिंग प्वाइंट से खत्म किया जाएगा कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
waste pickup
आगामी 31 मार्च 2021 तक शहर में खुराना रोड पर स्थित डंपिंग प्वाइंट पर एकत्रित 80 हजार एमटी से अधिक कचरे को शून्य किया जाएगा। इसके लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को एडीसी सतबीर कुंडू ने सभी नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि आगामी 31 मार्च 2021 तक एनजीटी के निर्देशानुसार शहर में डंपिंग प्वाइंट के कचरे को शून्य किया जाना अनिवार्य है। जिसके लिए नगर परिषद सचिव मोहन लाल ने विस्तार से कार्ययोजना बताई। उन्होंने बताया कि डंपिंग प्वाइंट पर करीब 80 हजार एमटी कचरा एकत्रित है। जिसे खत्म करने के लिए एजेंसी को टेंडर दे दिया गया है। एजेंसी द्वारा यहां मशीनें लगा दी गई हैं। ताकि इस कचरे को खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि एनजीटी के निर्देशानुसार अन्य प्वाइंट अनुसार भी ड्रेनों में गंदा पानी ना डाले जाने जैसे सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कचरे को अलग-अलग करने का काम शुरू- सचिव ने बताया कि डंपिंग प्वाइंट पर डोर टू डोर का काम करने वाली एजेंसी ने कचरे को अलग-अलग करना शुरू कर दिया है। जिसमें गीले कचरे को अलग किया जा रहा है और सूखे कचरे को अलग किया जा रहा है। गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी और सूखे कचरे को रिसाइकिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर का काम लेने वाली एजेंसी को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अलग-अलग कचरा एकत्रित करे और डंपिंग प्वाइंट पर शून्य कचरे की स्थिति को बरकरार रखे।
विज्ञापन

जनवरी में होगा स्वच्छता सर्वेक्षण
कैथल। आगामी जनवरी माह में शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होगा। जिसके लिए अभी से लोगों को जागरूक करने की दिशा में नगर परिषद ने कमर कस ली है। शहर में सक्षम युवा लोगों को सफाई के लिए जागरूक करेंगे। नगर परिषद सचिव मोहन लाल ने बताया कि शहर में सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाई जाएगी कि वे लोगों को कचरे को लेकर जागरूक करें। कैसे लोग गीले व सूखे कचरे को अलग रखें। शहर में स्वच्छता बनाए रखें। खुले में शौच से मुक्त माहौल बनाने में कैसे लोग सहयोग कर सकते हैं। कचरा इधर-उधर फेंकने की बजाए डस्टबिन में डाले जाने जैसी बातों को लेकर जागरूक करेंगे। इसके लिए उन्हें बैनर व पोस्टर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed