फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Waiting for joining of BDPO, people upset

Kaithal News: बीडीपीओ की ज्वाइनिंग का इंतजार, लोग परेशान

Sat, 29 Apr 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Waiting for joining of BDPO, people upset
कलायत। कलायत में बीडीपीओ के पद पर नियुक्त अधिकारी के ज्वाइन न किए जाने से लोग परेशान हैं। इससे पहले बतौर बीडीपीओ कार्यरत रोजी मार्च माह में अवकाश पर चली गई थीं। इसके बाद कैथल के बीडीपीओ भजन लाल को कलायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, लेकिन इनके तबादले के बाद अब नए बीडीपीओ का इंतजार है।
विज्ञापन

21 अप्रैल 2023 को हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने 12 बीडीपीओ के तबादलों के आदेश जारी किए थे। इसमें कलायत के कार्यकारी बीडीपीओ का तबादला करते हुए वनीता की नियुक्ति के आदेश हुए। एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी वनीता ने कलायत में ज्वाइनिंग नहीं की है। बताया जा रहा है कि वनीता उत्तर प्रदेश के हरियाणा पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। वे डीएसपी पद पर ही बनी रहेंगी या कलायत बीडीपीओ की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में बीडीपीओ का पद खाली होने के कारण लोग परेशान हैं। उन्हें अपने पंचायत संबंधी कार्यों के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि यहां जल्द से जल्द बीडीपीओ की नियुक्ति की जाए। इस संबंध में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन ने कहा कि कलायत में नियुक्त वनीता की ज्वाइनिंग के संबंध में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। जैसे ही स्थिति स्पष्ट होगी तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि काम में किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed