{"_id":"5dac9f638ebc3e016c13b205","slug":"voting-preparationd-complete-kaithal-news-knl9154889","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूरी, अब वोट डालने की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी पूरी, अब वोट डालने की बारी
विज्ञापन
voting preparationd complete
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल बाद आज हरियाणा में लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। कई दिनों से मतदान की अपील कर रहे उम्मीदवारों की आज परीक्षा होगी और परिणाम ईवीएम में लॉक हो आएगा। इस परीक्षा के लिए प्रशासनिक मशीनरी भी कई दिनों से जुटी है। रविवार को आईजी कॉलेज व आरकेएसडी कॉलेज से मतदान पार्टियों में शामिल कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मचारियों को ईवीएम सहित अन्य साजो सामग्री देकर रवाना किया गया। इससे पूर्व उनकी फाइनल रिहर्सल भी करवाई गई। डीसी डा. प्रियंका सोनी ने उन्हें कड़े निर्देश दिए और कहा कि लोकतंत्र उत्सव में सभी नियमों की पालना करते हुए कर्मचारी वोटिंग करवाएं।
रविवार को चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पूर्व अपने संबोधन में डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि चुनाव भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसलिए हम सबका यह दायित्व बनता है कि चुनावों की पवित्रता किसी भी सूरत में भंग न हो। आयोग के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रिहर्सल के बाद रवाना किए गए कर्मचारी: आरकेएसडी कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को सामान वितरित करने उपरांत रवाना किया गया। इसी प्रकार से पूंडरी व कलायत विधानसभा के लिए आईजी कॉलेज तथा गुहला विधानसभा के लिए डीएवी कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को सामान वितरित करने के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन
जिला में चार विधान सभा क्षेत्रों पर होंगे चुनाव- पूंडरी, कलायत, गुहला-चीका व कैथल विधान सभा क्षेत्र पर सोमवार सुबह सात से मतदान शुरू हो जाएगा।
आरकेएसडी कॉलेज में बना है पिंक बूथ: आरकेएसडी कॉलेज में स्थापित बूथ नंबर 147 को पिंक बूथ बनाया गया है। जाट स्कूल में बने 152 बूथ नंबर तथा गांव दीवाल के राजकीय स्कूल में बने 69 बूथ नंबर को मॉडल बूथ बनाया गया। इसी प्रकार कलायत विधानसभा क्षेत्र में कलायत के राजकीय कन्या विद्यालय के बूथ नंबर 19 को पिंक बूथ तथा इसी स्कूल के बूथ नंबर 29 में मॉडल बूथ बनाया गया है। विधानसभा पूंडरी के फतेहपुर के राजकीय स्कूल के 71 बूथ नंबर को पिंक बूथ तथा पूंडरी के राजकीय स्कूल के 109 व 110 बूथ को मॉडल बूथ बनाया गया है। गुहला विधानसभा में गांव सलेमपुर के बूथ नंबर 65 व 66 को पिंक बूथ तथा सिंहमाजरा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित बूथ नंबर 44 व 45 को मॉडल बूथ बनाए गए हैं
ये रहेगी प्रक्रिया:-
1. सोमवार सुबह मतदान से पूर्व यानि 6 बजे मॉक पोल की औपचारिकताएं पूरी होंगी।
2. मॉक पोल के उपरांत वीवीपैट मशीन से पर्चियों का मिलान किया जाएगा और इसके बाद वीवीपैट मशीन से इन पर्चियों को निकालने के बाद ही मतदान का कार्य आरंभ करवाया जाएगा।
3. मॉक पोल 50 वोट डालना अनिवार्य है। यह कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में करवाया जाए।
4. मॉक पॉल के बाद 7 बजे वास्तविक मतदान का कार्य आरंभ हो जाएगा, जो सायं 6 बजे तक जारी रहेगा।
5. मतदान केंद्र में 6 बजे तक प्रवेश कर चुके मतदाताओं को क्रमवार मत का प्रयोग करने दें। मतदान संपन्न होने के बाद सभी नियमों व औपचारिकताओं का पालन करते हुए ईवीएम, वीवीपैट सहित चुनावी सामग्री को संबंधित मतगणना केंद्र पर जमा करवाया जाएगा।
6. सभी पोलिंग पार्टियां आवंटित वाहनों का ही प्रयोग करेंगी। इसके अतिरिक्त निजी वाहनों का उपयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

voting preparationd complete- फोटो : Kaithal