फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   voting

निडर होकर अपने मत का प्रयोग करे आमजन : डॉ. प्रियंका सोनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
voting
voting - फोटो : Kaithal
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम जन के सहयोग से शांति पूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आम जन किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने, भाईचारा बिगाड़ने व दुष्प्रचार करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना अविलंब प्रशासन को दें, ताकि उकार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

वे शनिवार को एसपी विरेंद्र विज के साथ खेड़ी रायवाली, बंदराणा, बेगपुर, पोबाला, जडौला, ढांड, पबनावा, कौल, फरल, खेड़ी मटरवा, फतेहपुर व पूंडरी में निकाले गए फ्लैग मार्च में आमजन को मतदान के लिए प्रेरित कर रही थी। उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया और वहां विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के लिए आरकेएसडी कॉलेज के हॉल, गुहला विधानसभा क्षेत्र के लिए डीएवी कॉलेज के हॉल, कलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए आईजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल, पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए आईजी कॉलेज के कॉमन हॉल में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों की 300 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने व 500 मीटर की परिधि में हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन

एसपी विरेंद्र विज ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा भी चुनाव निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण करवाने के लिए पूर्ण प्रबंध किए गए हैं। जिले में पुलिस के 1380 जवान, 200 महिला पुलिस कर्मी, एक हजार होमगार्ड के अतिरिक्त सात कंपनियां पैरा मिल्ट्री फोर्स तैनात की गई है। इसके अतिरिक्त 50 पेट्रोलिंग पार्टियां भी लगाई गई हैं। केंद्र से निगरानी के लिए पुलिस आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर एडीसी राहुल हुड्डा, डीएसपी कृष्ण कुमार व रविंद्र सांगवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed