{"_id":"63c055e8f3307439a025d8fe","slug":"vivekananda-was-an-advocate-of-the-weapon-of-knowledge-kaithal-news-knl1332240125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ज्ञान रूपी अस्त्र के हिमायती थे विवेकानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ज्ञान रूपी अस्त्र के हिमायती थे विवेकानंद
विज्ञापन
38-कैथल। स्वामी विवेकानंद जयंती पर आरकेएसडी स्टेडियम में मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करत
- फोटो : Kaithal
कैथल। जिले में वीरवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों, वक्ताओं और संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद को याद किया। इस दौरान उन्होंने उनके जीवन पर विचार रखे और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
आईजी महिला कॉलेज में प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग, सांध्यकालीन सत्र की प्रिंसिपल इंचार्ज सुरभि शर्मा व स्टाफ सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर करवाई यंग इंडिया रन मैराथन
कैथल। भाजपा युवा मोर्चा और आरकेएसडी कॉलेज की ओर से यंग इंडिया रन मैराथन आयोजित की गई। इस अवसर पर आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा जिलाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने की। मैराथन में लड़कों में मोनू प्रथम, अमन द्वितीय, विनोद तृतीय और लड़कियों में निकिता प्रथम, नीतू द्वितीय, निष्ठा तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि साकेत मंगल और भाजपा युवा जिलाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि साकेत मंगल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिक गुरु होने के साथ ही विज्ञान, कला, धर्म, दर्शन और साहित्य के मर्मज्ञ थे। आदित्य भारद्वाज ने कहा कि युवा वर्ग स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। इस मौके पर कपिल पांडे, जिला महामंत्री युवा मोर्चा पदम भाटी व जॉनी मैहला, आयुष गर्ग, महावीर सैनी, अरुण शर्मा, सुधीर सैनी, बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह व कोच दीपिका नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवाओं के आदर्श हैं स्वामी विवेकानंद
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की भगत सिंह विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाखी शर्मा ने की। इस मौके पर परिषद् के प्रभारी सर्जन सिंह ने कहा कि स्वामी कहते थे उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। इस मौके पर खेल प्रभारी रवि पंचाल, दीप द्विवेदी, आदिनाथ सावंत, पूजा रानी, आरती, विजय, अमन दयोरा, सचिन, हरप्रीत सिरटा मौजूद थे।
स्वयंसेवकों ने स्वामी विवेकानंद को किया याद
ढांड। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबनावा में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें प्रिंसिपल नरसी राम ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास ने स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विक्रम, नीलम, मोनिया, रशिम, प्राध्यापक परमानंद, गुरनाम, पवन ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
स्वामी विवेकानंद हर युवा के प्रेरणास्रोत
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज में रेडक्रॉस, रेड रिबन और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आरकेएसडी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र आर्य मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। प्राचार्य राजेश सैनी ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद हर युवा के प्रेरणस्रोत हैं। इस मौके पर डॉ. राम जुवारी, डॉ. कविता रानी, डॉ. सुनील गर्ग, सुरेश कुमार मौजूद थे।
गांव बाता में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
कलायत। गांव बाता में ग्रामीण युवा विकास मंडल नई दिशा फाउंडेशन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष संदीप राणा ने की। उन्होंने बताया कि जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी युवा सप्ताह के तहत एचआईवी जागरूकता सप्ताह के रूप में मना रही है। महावीर राणा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद से युवाओं को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर ज्योति, नीलम, सोनू मोर, मोनिका, अंजू, विशाल, अमन, रजत, सूरजभान, महावीर मौजूद थे।
स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए मार्ग पर चलें युवा
सीवन। जय दादा खेड़ा युवा संगठन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दादा खेड़ा मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सचिन सैनी सीवन ने शिरकत की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के साथ दादा खेड़ा पर माथा टेका। सचिन सैनी ने कहा कि हर युवा को स्वामी विवेकानंद जी के मार्ग पर चलकर देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर राहुल सैनी, सोनू सैनी, सुखविंद्र सिंह, खंजाची रोशन लाल, संजय सैनी, अमित सैनी मौजूद थे।
राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया
राजौंद। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रसंगों की जानकारी दी। एनएसएस प्रभारी विकास ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के सनातन धर्म के प्रति उनके विचारों से अवगत कराया। कार्यक्रम सफल बनाने में सतबीर सिंह, पूनम, प्रिंस व मनदीप का सराहनीय योगदान रहा।
वहीं, ज्योति ग्रामीण विकास मंडल जाखौली की ओर से युवा दिवस पर स्वरोजगार विकास संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी में युवाओं को आह्वान किया कि सभी युवा सकारात्मक सोच के साथ समाज का समन्वय स्थापित कर सकते हैं। कार्यक्रम में 25 युवाओं व 20 युवतियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर नरेश कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार गौड़, विनोद कौशिक, कमलेश व बेबी रानी मौजूद थे।
साधकों को करवाया सूर्य नमस्कार का अभ्यास
गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति गुहला ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हवन किया। पंडित विद्या सागर ने हवन करवाया। समिति के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश में किए जाने वाले 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की शुभारंभ किया। हरि ओम शोकल ने साधकों को 13 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इस मौके पर युवा तहसील प्रभारी गुरमीत सिंह, ईश्वर चंद, राकेश कुमार, सुशील जिंदल, इंद्र मोहन, कश्मीरी लाल गर्ग, डिंपल, रविंद्र उर्फ पाली, राजपाल वर्मा व अंगूरी देवी मौजूद रही।