फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers lock up Bhusala PACS after records are destroyed by fire.

Kaithal News: भूसलां पैक्स में आग से रिकॉर्ड जलने पर ग्रामीणों ने लगाया ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers lock up Bhusala PACS after records are destroyed by fire.
भूंसला पैक्स में आगजनी की घटना को लेकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक देवेंद्र हंस।
गुहला-चीका। गांव भूसलां के पैक्स में आग लगने से रिकॉर्ड जलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने पैक्स के गेट पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पैक्स में आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी बल्कि घोटाले से जुड़े रिकॉर्ड को नष्ट करने के लिए जानबूझकर लगाई गई।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले रात के समय भूसलां पैक्स में अचानक आग लग गई थी। इसमें खाद, लोन और किसानों के कर्ज से संबंधित रजिस्टर जलकर राख हो गए थे। पैक्स अधिकारियों और कर्मचारियों ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया था। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि पैक्स का पिछले दो साल से ऑडिट नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पैक्स अधिकारियों ने खुद भी ऋण लिया हुआ है। इसके अलावा फरवरी 2024 में हटाए गए कर्मचारियों की हाजिरी अभी भी रजिस्टर में लगने का आरोप है। इसकी जांच चल रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जांच से ठीक एक दिन पहले पैक्स में आग लगने से संदेह पैदा होता है। उन्होंने निष्पक्ष जांच करवाने और रिकॉर्ड जलने के मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर को निलंबित करने की मांग
धरने पर बैठे गुरप्रीत सिंह, भारत पूनिया, गुरमेल सिंह, जसवीर सिंह, मलकीत सिंह, लाल सिंह और जसविंदर सिंह सहित ग्रामीणों ने पैक्स मैनेजर को तुरंत निलंबित करने की मांग की। उन्होंने आग लगने की घटना और घोटाले की विजिलेंस जांच करवाने, फरवरी 2024 में हटाए गए कर्मचारियों की हाजिरी बंद करवाने और पैक्स अधिकारियों की ओर से लिए गए ऋण की रिकवरी करवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने पैक्स में प्रशासक नियुक्त कर नई कमेटी बनाने और अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन की भी जांच करवाने की मांग की।

एसडीएम ने एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी
सूचना मिलने पर गुहला एसडीएम मनीष कुमार यादव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जांच का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
एसडीएम ने पैक्स अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर मामले की रिपोर्ट तैयार कर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय में रिपोर्ट तैयार नहीं हुई तो उपायुक्त से बातचीत कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे। धरने के दौरान विधायक ने ग्रामीणों पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पैक्स में लंबे समय से वित्तीय अनियमितताएं, ऋण वितरण, रिकॉर्ड के रखरखाव, प्रबंध समिति के संचालन और नियुक्तियों में भारी गड़बड़ी चल रही थी। विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि वे इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवा आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो वे विधानसभा अध्यक्ष को पूरे प्रकरण से अवगत करवाएंगे।

भूंसला पैक्स में आगजनी की घटना को लेकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक देवेंद्र हंस।

भूंसला पैक्स में आगजनी की घटना को लेकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक देवेंद्र हंस।

भूंसला पैक्स में आगजनी की घटना को लेकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक देवेंद्र हंस।

भूंसला पैक्स में आगजनी की घटना को लेकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक देवेंद्र हंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed