फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Various organizations supported Anganwadi workers

विभिन्न संगठनों ने आंगनबाड़ी वर्करों का किया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Various organizations supported Anganwadi workers
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व सीटू की राज्य कमेटियों के आह्वान पर आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स के समर्थन एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में कई संगठनों के सदस्यों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला सचिव रामपाल शर्मा एवं कामरेड सत्यवान ने कहा कि प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स 8 दिसंबर 2021 से हड़ताल पर है। सरकार इस आंदोलन को दबाना चाहती है परंतु उसे सफलता नहीं मिलती। आंगनबाड़ी यूनियन व सहयोगी जन संगठनों के नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह, सीटू के जिला उपप्रधान बसाऊ राम व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिजली संशोधन बिल संसद में पारित हुए बिना ही केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में सरकार ने चंडीगढ़ के बिजली निगम को कोलकाता की एक निजी कंपनी को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजीकरण के खिलाफ इस लड़ाई में हम बिजली कर्मचारियों का भरपूर सहयोग करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सीटू के जिला प्रधान जरनैल सिंह व नरेश रोहेड़ा ने की। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सहसचिव ओमपाल भाल, जिला उपप्रधान छज्जूराम, ब्लॉक प्रधान, सचिव में से रामकुमार शर्मा, शिवदत्त, बलजिंद्र सिडा, पवन शर्मा, स्वराज सिंह, रामचंद्र सहारण, कृष्ण करोड़ा व रमेश कोलेखां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed