फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   UPSE CSE Result: Kanika Goyal of Kaithal Haryana secured 9th rank

UPSE CSE Result: हरियाणा की बेटी कनिका ने हासिल की 9वीं रैंक, अपने माता-पिता की हैं इकलौती संतान

Tue, 23 May 2023 06:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह नसीब सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
नसीब सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 06:32 PM IST
सार

हरियाणा की बेटियां सिर्फ खेलों में ही नहीं शिक्षा में भी आगे हैं। कैथल जिले की बेटी कनिका ने यह साबित कर दिया है। उन्होंने माता-पिता के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से बीए पास की। कनिका बोलीं कि मां प्रेरणा बनीं हैं। मां का ये बचपन से  सपना था। पिता ने मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन
UPSE CSE Result: Kanika Goyal of Kaithal Haryana secured 9th rank
कनिका को मिठाई खिलाते माता-पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

UPSC CSE Final Result 2022, UPSC Topper List : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम की घोषण कर दी है। इसमें हरियाणा के कैथल के मॉडल टाऊन निवासी केएल गोयल की बेटी कनिका गोयल ने यूपीएससी की परीक्षा में पूरे देश में 9वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता हासिल की है। अपने माता-पिता की इकलौती संतान कनिका ने अपनी मां नीलम को अपनी प्रेरणा बताया व पिता ने उसका सहयोग किया। बतौर आईएएस अमृतकाल में सरकार के लक्ष्य हासिल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन


यूपीएससी का परिणाम आते ही मॉडल टाऊन में स्थित कनिका गोयल के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। यहां बातचीत में कनिका ने बताया कि उसने डीएवी स्कूल से दसवीं व हिंदू कन्या स्कूल से बारहवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद दिल्ली में लेडी श्रीराम कॉलेज से बीए की। उन्होंने वर्ष 2019 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। उनका बचपन से ही सपना था कि वह आईएएस बने।
विज्ञापन


इसके लिए उनकी मां नीलम ने उन्हें प्रेरित किया। उनकी मां ने कभी भी घर के काम या किसी अन्य काम के लिए नहीं कहा। बस उन्होंने एक ही प्रेरणा दी कि कुछ बन कर दिखाना है। उनके पिता केएल गोयल ने जमीनी स्तर पर संघर्ष किया। वे बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनके चाचा आरपी गोयल भी उनके साथ ही काम करते हैं। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनके माता-पिता ने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। जिस कारण आज वह यह मुकाम हासिल कर पाईं। उसने कहा कि बेटियां आज किसी से कम नहीं हैं। बेटियों को मौका मिले तो वे आगे बढ़ सकती हैं। 

कनिका की मां ने कहा कि उनकी एक ही बेटी है और उसके पैदा होते ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि बेटी को कुछ बनाना है। इसी कारण आज तक उसे जो भी चाहिए, वह दिया। हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कांस्सेप्ट क्लीयर करके चलीं
कैसे हासिल की सफलता के सवाल पर कनिका ने कहा कि उनका प्रयास रहता था कि अपने कांस्सेप्ट क्लीयर करके चलें। वह लगातार पढ़ती थी। जब दिमाग पढ़ाई में नहीं लगता था तो कुछ अलग पढ़ना शुरू कर देती थी। खाना खाते समय माता-पिता से बात करती थी। कुछ देर टीवी देख लिया। जब मांइड फिर सेट हो जाता था तो फिर से पढ़ाई शुरू कर देती थी। कोई घंटे निश्चित नहीं थे, लगातार पढ़ती थीं। बच्चों के लिए प्रेरणा यही है कि जो भी कुछ करें, उसे शत-प्रतिशत करें। आधा-अधूरा न करें। पूरी लगन एवं मेहनत से किसी लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करें तो वह निश्चित तौर पर मिल जाता है।

अमृतकाल में सरकार के 2047 तक के लक्ष्यों को हासिल करना है 
बतौर आईएएस प्राथमिकताओं में कनिका ने कहा कि इस समय अमृतकाल चल रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि सरकार ने अमृतकाल में जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, 2047 तक उन लक्ष्यों को हासिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed