{"_id":"69f504055f6bbafe81060344","slug":"unveiling-of-the-statue-of-martyr-narendra-in-roheda-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148733-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोहेड़ा में बलिदानी नरेंद्र की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोहेड़ा में बलिदानी नरेंद्र की प्रतिमा का अनावरण
Sat, 02 May 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। गांव रोहेड़ा के किठाना मार्ग स्थित चौक पर अमर बलिदानी नरेंद्र संधु की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व सैनिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जबकि ग्रामीणों ने अतिथियों के स्वागत-सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ी।
बलिदानी के चाचा बीरबल संधु ने बताया कि प्रतिमा को राज राइफल द्वारा जयपुर में तैयार करवाया गया, जिस पर करीब 8 लाख रुपये खर्च हुए। इसके अतिरिक्त स्मारक निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत आई है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन केवल राजौंद थाना प्रभारी ही पहुंचे। जिला या उपमंडल स्तर का कोई अधिकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
परिवार ने दोहराईं लंबित मांगें : बीरबल संधु ने बताया कि बलिदानी नरेंद्र संधु के निधन के समय हरियाणा के मुख्यमंत्री गांव में आए थे, जहां उनसे बलिदानी के नाम पर एक बड़े अस्पताल के निर्माण की मांग की गई थी। उस समय आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।
उन्होंने यह भी बताया कि बलिदानी के भाई वीरेंद्र को अभी तक सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई है। परिवार ने उम्मीद जताई कि सरकार और प्रशासन जल्द ही इन लंबित मांगों को पूरा करेगा। कार्यक्रम में बलिदानी भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह सिंधु, पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, हिसार से सांसद जयप्रकाश, भाजपा नेता राजेश अंबसर और जिला पार्षद दीप मलिक उपस्थित रहे।