फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Unfinished repair work on main road, work on Cathal-Chika road to be inspected

Kaithal News: मुख्य रोड पर अधूरे पड़े रिपेयर कार्य, कैथल-चीका रोड पर हुए कार्य की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Unfinished repair work on main road, work on Cathal-Chika road to be inspected
कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। एडीसी ने एजेंडे के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। एडीसी ने कहा कि राजौंद, कैथल-चीका रोड, पूंडरी-करनाल रोड, चीका से भागल रोड, कौल आदि स्थानों पर सड़क रिपेयर का कार्य लंबित है जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी इन स्थानों की सड़क का दुरुस्तीकरण कार्य जल्द निर्धारित समय अवधि में पूरा करें।
विज्ञापन

समिति के सदस्य सतीश सेठ ने कैथल-चीका रोड पर हुए कार्य की जांच करवाने की मांग भी की। इस पर एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सड़क पर हुए कार्य की जांच करवाई जाए। इसके अलावा संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे पंचमुखी चौक ढांड और पूंडरी-करनाल रोड में सड़क दुरुस्तीकरण व जन स्वास्थ्य विभाग के कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर डीएसपी रमेश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीवरेज और नालों की साफ-सफाई करवाना भी सुनिश्चित करें : एडीसी
एडीसी ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी शहर में सीवरेज और नालों की साफ-सफाई करवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने एसएचओ ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि वे जहां साइन बोर्ड की आवश्यकता है, इसकी रिपोर्ट लिखित रूप में आरटीए कार्यालय में भिजवाएं। एडीसी ने कहा कि नए बस स्टैंड के आसपास धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ रहा है और ई-रिक्शा अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने से दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए नगर परिषद के अधिकारी, रोडवेज महाप्रबंधक व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी पूरे तालमेल से बस स्टैंड के नजदीक हुए अतिक्रमण को हटाएं। पार्क रोड पर रेहड़ियों से काफी अतिक्रमण हुआ है, इसलिए नगर परिषद एक अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी जिले में सड़कों के दुरुस्तीकरण कार्य में तेजी लाएं। साथ ही वन विभाग के अधिकारी सड़कों पर आई हुई टहनियों की छंटनी करवाए और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सभी अधिकारी इस विषय को गंभीरता से लें। इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed