{"_id":"6acfc280dcf688b3bb0b7909","slug":"unemployment-allowance-for-17737-unemployed-youths-held-up-for-three-and-a-half-months-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156559-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 17737 बेरोजगार युवाओं का साढ़े तीन महीने से रोजगार भत्ता अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 17737 बेरोजगार युवाओं का साढ़े तीन महीने से रोजगार भत्ता अटका
विज्ञापन
बालाजी कॉलोनी स्थित जिला रोजगार कार्यालय। संवाद
कैथल। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के सामने आर्थिक संकट और गहराता जा रहा है। नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवाओं को अब बेरोजगारी भत्ते के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में सक्षम योजना के तहत पंजीकृत 17737 युवाओं को पिछले करीब साढ़े तीन महीने से बेरोजगारी भत्ते की राशि नहीं मिली है। पहले यह राशि हर महीने उनके बैंक खातों में आ जाती थी लेकिन जुलाई से सितंबर तक का बजट जारी नहीं होने के कारण भुगतान अटका हुआ है।
ऐसे में युवाओं को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव कैलरम निवासी अजय कुमार, खानपुर निवासी नसीब और चौशाला निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले हर महीने उनके खातों में बेरोजगारी भत्ते की राशि आ जाती थी। इस बार करीब साढ़े तीन महीने बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में पहले ही भत्ते की राशि काफी कम है। इससे घर का खर्च चलाना तो दूर, कई बार आने-जाने का खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समय पर भत्ता नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
युवाओं का कहना है कि भत्ते के संबंध में विभाग से संपर्क करने पर जल्द राशि खाते में आने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से लंबित भत्ते की राशि जल्द जारी करने के साथ इसकी दरों में बढ़ोतरी करने की मांग की है।
विज्ञापन
स्नातकोत्तर युवाओं को मिलता है 3500 रुपये मासिक भत्ता
सक्षम योजना के तहत शैक्षणिक योग्यता के आधार पर युवाओं को अलग-अलग दर से बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। जिले में 12वीं पास 12742 युवाओं को 1200 रुपये प्रतिमाह, स्नातक 4025 युवाओं को 2000 रुपये और स्नातकोत्तर 970 युवाओं को 3500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। इन तीनों श्रेणियों को मिलाकर जिले के 17737 युवा सक्षम योजना के तहत पंजीकृत हैं।
अब बजट जारी होने का इंतजार
जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि सक्षम योजना के तहत जिले में अलग-अलग श्रेणियों के 17737 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। अब तक बेरोजगार युवाओं को 272 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कारणों से जुलाई से सितंबर तक का बजट प्राप्त नहीं हो पाया, जिस कारण भुगतान में देरी हुई है। मुख्यालय स्तर पर इस संबंध में बातचीत हुई है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में बजट जारी हो जाएगा। बजट मिलते ही सभी पात्र युवाओं के बैंक खातों में लंबित भत्ते की राशि डाल दी जाएगी।