{"_id":"661707221c812dfc2e048074","slug":"uncontrolled-vehicle-collides-with-tree-16-people-injured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-365967-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेड़ से टकराया बेकाबू वाहन, 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेड़ से टकराया बेकाबू वाहन, 16 लोग घायल
Thu, 11 Apr 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत (कैथल)/जींद। जींद के शाहपुर गांव के नजदीक बुधवार सुबह बीच सड़क में पशु आने से टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में सवार बालू गांव की नौ महिलाओं समेत 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी मिली है कि ये लोग जींद में रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घायल जिले सिंह ने बताया कि बालू गांव निवासी बलवान के जीजा की 13 दिन पहले मृत्यु हो गई थी। सुबह करीब 10 बजे एक कैंटर में सवार होकर करीब 25 लोग गांव बालू से जींद के हनुमान नगर के लिए निकले।
जींद से पूर्व ही गांव कंडेला के पास पहुंचने पर अचानक एक पशु वाहन के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कैंटर बेकाबू हो गया और सड़क की साइड में पड़े एक पेड़ से जा टकराया। हादसा होते ही पीछे बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को कैंटर से बाहर निकालना शुरू कर दिया और एंबुलेंस या जो भी वाहन मिला उससे घायलों को जींद के जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे में घायल होने वालों में बालू निवासी बाला पत्नी पाले राम, कमलेश पत्नी रमेश, किताबो पत्नी कृष्ण, बाला देवी, जिले सिंह, सतीश, बलवान, धोला राम, ज्योति, सुदेश पत्नी मदन, कृष्णा पत्नी सीताराम, सतबीर पुत्र सीताराम, ओमी पत्नी लीलाराम, मंगती देवी, मीना पत्नी मनी राम, महेंद्र सिंह निवासी कैथल, संतरी पत्नी महेंद्र सिंह शामिल हैं।
कैंटर के चालक बालू निवासी सुरेश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घायलों में से एक को पीजीआई रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव बालू में पूरी तरह से सन्नाटा फैल गया। जो लोग जींद गए थे उनके परिवार के लोग अपने साधनों से जींद के लिए निकल लिए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जींद के सदर थाना के एसआई रवि ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे में घायल हुए सभी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। हादसा गोवंश को बचाने का प्रयास करने पर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -सत्यनारायण, सदर थाना प्रभारी जींद।