{"_id":"64e3cab067dc8d676403685a","slug":"unannounced-power-cut-made-people-sweat-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3537-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अघोषित बिजली कटौती ने लोगों के छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अघोषित बिजली कटौती ने लोगों के छुड़ाए पसीने
Tue, 22 Aug 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौद। नगर में सोमवार को पांच घंटे के अघोषित कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। गर्मी अधिक होने के चलते हर कोई बेहाल रहा।
नगर में सुबह सात बजे बिजली अचानक चली गई और दोपहर सवा 12 बजे के करीब आई। गर्मी की अधिकता के चलते हर कोई बेहाल होकर रह गया। लोग बिजली को लेकर त्राहि-त्राहि करते हुए नजर आए। क्योंकि जिन लोगों के इनवर्टर नहीं है, उन लोगों को गर्मी व तेज धूप के चलते भारी परेशानी झेलनी पड़ी। छोटे बच्चे व वृद्ध बीमार लोगों को और भी ज्यादा परेशान होना पड़ा।
लोगों ने इस पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि कम से कम निगम द्वारा पहले से ही इसकी घोषणा कर देनी चाहिए कि आज बिजली का पांच घंटे का कट रहेगा, ताकि ऐसे में पहले से कोई व्यवस्था कर ली जाए। इतने लंबे समय तक बिजली के कट को लेकर पूरे नगर में लोग परेशान रहे। इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि स्कूल की बनने वाली बिल्डिंग की लाइन हटाने के लिए बीर बांगड़ा मार्ग पर काम कराया जा रहा था। इस पर चार से पांच घंटे की कटौती की गई।