फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ultimatum ended, tractor march will be taken out today

Kaithal News: अल्टीमेटम खत्म, आज निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum ended, tractor march will be taken out today
- लड़कियों के कॉलेज का भवन बनाने की मांग पर 96वें भी धरना जारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। असंध रोड पर लड़कियों के कॉलेज का भवन बनाने की मांग पर दिया गया धरना मंगलवार को 96वें दिन भी जारी रहा। धरना समिति के अध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि सरकार से बातचीत का रास्ता अब बंद है।
धरना समिति का सरकार को दिया अल्टीमेटम का समय 30 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। अब एक मई यानि बुधवार को को ट्रैक्टर प्रदर्शन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रैक्टर प्रदर्शन का लक्ष्य एक हजार ट्रैक्टर रखा गया है।
विज्ञापन

किसान यूनियन जिला प्रधान महावीर चहल ने कहा कि सरकार की चूल्हे हैं हिलाने का काम राजौंद के लोग व किसान यूनियन नेता करेंगे। उन्होंने कहा कि एक मई के बाद काॅलेज की मांग को लेकर सरकार से किसी प्रकार की बातचीत अब नहीं करेंगे और राजौंद में किसी भी भाजपा नेता को अब घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता मंजीत करोड़ा ने कहा कि सरकार की अनदेखी का जवाब आने वाले चुनाव में वोट की चोट से भी देंगे। सभी किसान संगठन राजौंद की जनता की कॉलेज बनाने की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे।

धरना समिति प्रधान राकेश राणा ने कहा कि सरकार की आंखों पर चढ़े चश्मे को उतारने का काम जनता मिलकर करेगी। इस मौके पर काका सिंह, जयपाल राणा, गोलू शर्मा, सिंधु बाबा, पप्पू राणा, बिल्ला राणा, धीरा डांगी, सुल्तान फौजी, विनोद शर्मा, घनश्याम राणा, ज्ञान राणा, बलवंत रोहेडा, केहरा राणा, नानू भट्ट, महेंद्र कश्यप, रोशन कश्यप, कुलदीप, ईश्वर डांगी, विनोद सेन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed