फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   tyre and tube burned

आग से साढ़े पांच लाख का सामान जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
tyre and tube burned
जिले के दो स्थानों पर शनिवार रात को आग लगने से साढे़ पांच लाख का सामान जल गया। दोनों ही घटनाओं में दुकानदारों ने अज्ञात पर आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। कैथल में लगी आग को दमकल की गाड़ियों की मदद से बुझाया गया।
विज्ञापन

पहले मामले में दुकानदार प्रदर्शन परुथी व रामनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी रेलवे ओवर ब्रिज के निकट पुराने रणधीर थियेटर के पास टायरों की दुकान है। जो 25 दिनों से बंद पड़ी हुई है। उन्हें शनिवार रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे पता चला कि दुकान में आग लगी हुई है। वे दुकान पर पहुंचे तो यहां दमकल की गाड़ियां पहुंची हुई थीं और गेट खुला था। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुकान में पेट्रोल की कैनी भी मिली है। उनका आरोप है कि दुकान में पीछे सरिये से सुराग किया गया है। उसी सुराग में से पेट्रोल डालकर आग लगाई गई है। जिसमें टायर व ट्यूब ने आग पकड़ी ली और पूरी दुकान जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि ये आग लगी नहीं बल्कि किसी ने लगाई है। क्योंकि लोगों ने रात को यहां कुछ लोगों को भागते हुए देखा था। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर रखे नए व पुराने टायर, ट्यूब व अन्य सामान सहित उपकरण भी जलकर राख हो गए हैं। पुलिस मौके पर आई थी, पूरे हालात की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

एसएचओ ने कहा, शिकायत नहीं मिली
एसएचओ सिटी अमित कुमार ने इस घटना में किसी प्रकार की कार्रवाई के सवाल पर कहा कि आगे का तो पता नहीं, फिलहाल अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या दुकानदार की ओर से कोई शिकायत दी गई है तो उन्होंने कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंगल में लगी आग से मिष्ठान भंडार में सामान जला
कैथल। आगजनी की ही दूसरी घटना में गांव सौंगल में विश्वकर्मा मंदिर के निकट पिलनी चौक पर स्थित मिष्ठान भंडार में आग से भारी नुकसान हुआ है। सौंगल निवासी पवन ने बताया कि गांव में छह साल से गांव सेगा में दुकान कर रहा है। एक सप्ताह पहले ही उसने दुकान को गांव में विश्वकर्मा मंदिर के निकट पिलनी चौक की ओर शिफ्ट किया था। जहां रात को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान में आग लगा दी। क्योंकि दुकान के बाहर डंडे पड़े हुए मिले हैं। पहले दरवाजा जलाया गया। इसके बाद तख्त व बैनर जलाए गए। बाद में दुकान में आग लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed