{"_id":"624b4fb2d328c4754f591f0b","slug":"two-youths-killed-in-road-accident-kaithal-news-knl10385996","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या-46
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
बाइक से निकले थे दोनों, सड़क पर मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। कैथल-करनाल मार्ग पर आईटीआई के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइक से घर से निकले थे।
पूंडरी निवासी अमित कुमार रिलायंस कंपनी की गाड़ी में बतौर चालक काम करता था। सोमवार को वह पूंडरी के ही साहिल को बाइक पर बैठाकर सुबह चार बजे घर से निकला था। इसके बाद दोनों के शव पूंडरी में आईटीआई के समीप कैथल-करनाल रोड पर पड़े हुए पाए गए। पुलिस को दी शिकायत में अमित के भाई नवीन ने बताया कि सुबह अमित और साहिल के जाने के बाद किसी ने उन्हें सूचित किया कि दो युवक यहां बेहोश पड़े हैं। जब उसने मौके पर जाकर देखा तो अमित और साहिल दोनों बेहोश पड़े थे। वह उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से पता चला कि उनकी बाइक खंभे से टकराकर खेतों में गिर गई। अपनी शिकायत में नवीन ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूंडरी पुलिस थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।