फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two youths beat up the conductor, his condition is serious.

Kaithal News: दो युवकों ने परिचालक को पीटा, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths beat up the conductor, his condition is serious.
II
विज्ञापन


- डयूटी से लौटते समय रंजिश के चलते की वारदात
- अस्पताल में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। दो युवकों ने बस अड्डा पर रोडवेज के परिचालक सुभाष को लाठी और मुक्के से पीट दिया। उसकी वर्दी भी फाड़ दी। परिचालक ने शोर मचाया तो रोडवेज के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचने लगे। इसके बाद आरोपी भाग गए। कर्मचारियों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना शनिवार शाम की है, जब परिचालक ड्यूटी से लौट रहा था। इस संबंध में परिचालक व अन्य कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाना में भी शिकायत दी है।

घायल परिचालक सुभाष ने बताया कि उसकी ड्यूटी कैथल-धनौरी रूट पर है। रोजाना की तरह वह बस में धनौरी की ओर से कैथल बस अड्डा पर आए। दोनों युवक नशेड़ी किस्म के हैं। पहले भी इन दोनों के साथ उनका झगड़ा हो गया था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। तभी से आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश में दोनों ने हमला कर दिया। परिचालक को मुंह, सिर, आंख व नाक पर चोट लगी है। शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों से जान का खतरा जताया है।
विज्ञापन



सिविल लाइन थाना के एडिशनल एसएचओ साहिल कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस के पास सूचना आई थी। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article