{"_id":"5f4942a38ebc3eaae12023a5","slug":"two-teachers-and-48-other-corona-positive-on-friday-kaithal-news-knl423083194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षिकाएं, वकील, कैदी व डेयरी संचालक सहित 49 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षिकाएं, वकील, कैदी व डेयरी संचालक सहित 49 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को 49 कोरोना संक्रमित केस पाए गए। संक्रमितों में करीब एक तिहाई महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से नौ केस गुहला क्षेत्र में, तीन कैथल स्थित नीम साहब गुरुद्वारा के पास, छह गांव क्योड़क में व पांच केस पूंडरी में संक्रमित मिले हैं। एक-एक केस नेहरु गार्डन कॉलोनी, सुभाष नगर, शक्तिनगर, खरादिया मोहल्ला, बैंक कॉलोनी, जेएनवी तितरम, सीवन व चंदाना गेट पर भी पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा कुछ व्यक्ति जिले से बाहर भी संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज्यादातर संक्रमितों को नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उनकी संक्रमण संबंधित हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गुरुद्वारा के पास से सेवक संक्रमित मिले हैं। जो कैथल में ही किसी पॉजिटिव केस के संपर्क में आए हैं। माता गेट पर भी एक साधू कोरोना संक्रमित पाया गया है। गांव खेड़ी मटरवा के एक कैदी संक्रमित पाया गया, जिसने कोरोना के लिए जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पूंडरी क्षेत्र में संक्रमित मिले अन्य व्यक्ति पहले से पॉजिटिव मिले लोगों के कारण संक्रमित हुए हैं।
क्योड़क में संक्रमित मिले पांच व्यक्ति पहले से पॉजिटिव मिले व्यक्ति के कारण संक्रमित हुए हैं। यह व्यक्ति दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है, जो एक होटल में कर्मचारी है। नेहरु गार्डन कॉलोनी में एक वकील संक्रमित पाया गया, जिसे कैथल में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के कारण संक्रमण फैला है। सुभाष नगर में संक्रमित मिली महिला राजकीय कॉलेज में लेक्चरर है। वहीं जवाहर नवोदय स्कूल में एक 40 वर्षीय महिला शिक्षिका संक्रमित मिली है। इन दोनों की हिस्ट्री भी लोकल है। खरादिया मोहल्ला में संक्रमित मिला 51 वर्षीय व्यक्ति सब्जी मंडी में संक्रमित पाया गया। जो मंडी में ही काम करता है। बैंक कॉलोनी में संक्रमित मिले 40 वर्षीय व्यक्ति की दूध ईका डेयरी है। इसके अलावा चंदाना गेट पर संक्रमित मिला 30 वर्षीय युवक पल्लेदारी का काम करता है, जो किसी अज्ञात संक्रमित के संपर्क में आया है।
विज्ञापन
गुहला क्षेत्र में नौ केस आए सामने
चीका में शुक्रवार को कोरोना के 9 मामले सामने आए। ज्यादातर संक्रमितों के संपर्क के हैं। इनमें वार्ड नंबर 13 के दो और वार्ड नंबर पांच, वार्ड नंबर 15, कलर माजरा, हुडा आर थ्री, थेह नेवल, पीडल व भूना गांव में एक-एक केस सामने आए। डॉ. प्रीति गर्ग ने बताया कि चीका में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण लोगों में आपसी डिस्टेंस ना रखना, मास्क का कम प्रयोग करना व स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई गई दिशा निर्देशों की अनदेखी करना है।
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में अब तक 936 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 582 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 345 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को 56 केस रिकवर हुए हैं।