फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two students of MDN Global School selected in IIT

एमडीएन ग्लोबल स्कूल के दो छात्रों का आईआईटी में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two students of MDN Global School selected in IIT
Two students of MDN Global School selected in IIT - फोटो : Kaithal
एमडीएन ग्लोबल स्कूल के दो छात्रों का आईआईटी में चयन होने पर स्कूल कैंपस में खुशियों की बहार छा गई। विवेक ग्रोवर सुपुत्र चंद्र मोहन कैथल ने ऑल इंडिया 1909 रेंक व जतिन कुमार पुत्र शमशेर कैथल ने ऑल इंडिया 5000 रैंक हासिल कर आईआईटी संस्थान में अपनी सीट पक्की की।
विज्ञापन

दोनों छात्रों के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि दोनों ही छात्र हमेशा मेधावी छात्रों की सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहे हैं। विवेक ग्रोवर ने कक्षा दसवीं में 97.5 प्रतिशत व कक्षा बारहवीं में 956 प्रतिशत अंक व जतिन कुमार ने कक्षा दसवीं में 95 व कक्षा बारहवीं में 95.4 प्रतिशत अंक लेकर मेधा सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। दोनों छात्रों व उनके अभिभावकों को विद्यालय की तरफ से शुभकामनाएं व बधाई दी गई।
विज्ञापन

छात्र विवके ग्रोवर ने बताया कि निरंतर अध्ययन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आईआईटी में दाखिला लेकर नासा में एक अच्छे वैज्ञानिक बनने का सपना साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। छात्र जतिन ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने अभिभावकों को गुरुजनों व विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि आईआईटी में दाखिला लेकर भविष्य में अच्छा इंजीनियर बनके देश की सेवा करना ही एकमात्र लक्ष्य है। इस अवसर पर प्राचार्या निधि कांसल ने दोनों छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर मैनेजर गौरव गर्ग, क्लर्क राकेश धीमान व समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed