{"_id":"613fa2618ebc3e1472533e13","slug":"two-prizes-of-50-50-thousand-rupees-arrested-in-constable-recruitment-exam-paper-leak-case-kaithal-news-knl83112261","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
Two prizes of 50-50 thousand rupees arrested in constable recruitment exam paper leak case
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के दो वांछित इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में कैथल पुलिस अब तक 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-दो की टीम ने पेपर लीक में सोमवार को इनामी आरोपी निहाल सिंह निवासी ढाणी खुशहाल जिला भिवानी और रमेश निवासी खुड़ाना जिला महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी निहाल सिंह द्वारा पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी नरेंद्र से आंसर-की प्राप्त की गई थी और फिर उसके द्वारा आगे कुछ अभ्यर्थियों को आंसर-की उपलब्ध करवाई गई थी। एसपी ने बताया कि चार अगस्त को ओंकार होटल हिसार में पेपर आउट करवाने को लेकर नरेंद्र की ओर से आयोजित बैठक में आरोपी रमेश भी शामिल रहा था। एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा पंचकूला की ओर से उक्त मामले में वांछित 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना देने पर 2-2 लाख रुपये इनाम और 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना देने पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले कैथल पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के 4 इनामी आरोपी और 2 लाख रुपये के एक इनामी अपराधी मुजफ्फर अहमद खान निवासी गुल जिला रामबन जम्मू को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फर से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है। वहीं दो लाख रुपये का एक अन्य इनामी मुहम्मद अफजल डार अभी फरार है, जिसकी पुलिस को तलाश है।