फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two police

स्कूटी सवार को थप्पड़ मारने पर दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
two police
कबूतर चौक पर शनिवार को स्कूटी सवार किशोर को थप्पड़ मारे जाने के मामले में एसपी शशांक सावन ने संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही स्कूटी सवार का भी नियमानुसार करीब 13 हजार 500 रुपये का चालान किया। जो मौके पर ही भर दिया गया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को जनता से मधुर व्यवहार करने व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 नवंबर की दोपहर को कबूतर चौंक पर पीसीआर कर्मचारी अपनी ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान स्कूटी पर आ रहे चालक को एचजीएच प्रदीप कुमार ने रुकने का संकेत किया, तो नाबालिग चालक पुलिस से बचकर साइड से स्कूटी निकाल ले गया, जिससे होमगार्ड जवान स्कूटी की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। आगे खड़े एसपीओ इंद्रजीत सिंह ने स्कूटी चालक को रोक लिया। जहां पर स्कूटी चालक और पुलिस कर्मियों में जमकर बहस हुई । चालक ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने दुर्व्यवहार करने के साथ थप्पड़ भी मारा। मौके पर पहुंचे थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर अमित कुमार द्वारा दोनों पक्षों की सहमती से मामला शांत करवा दिया था। ट्रैफिक पुलिस ने नियम का उल्लंघन पर 13,500 रुपये के चालान किया। जिसे स्कूटी चालक द्वारा मौके पर भुगतान कर दिया गया। वहीं इस मामले में एसपी ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed