फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two named criminals arrested

Kaithal News: दो नामित अपराधियों को किया काबू

Thu, 11 Apr 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Apr 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Two named criminals arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में दो नामित अपराधी काबू किए हैं। पीओ स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में इन अपराधियों को काबू किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई राजकुमार की टीम ने भागल निवासी सुमित को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 मई 2019 को एंटी नारकोटिक सेल ने नरड़ गांव के पास से सुमित को उसके साथी सहित काबू किया था। उनके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। जिस बारे में थाना तितरम में केस दर्ज है।
विज्ञापन


उक्त मामले में आरोपी सुमित न्यायालय से जमानत लेने बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में एक अप्रैल 2024 को पीओ घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में एचसी कुलदीप की टीम ने जिला जींद के गांव गढ़ी निवासी आरोपी जसविंद्र को गिरफ्तार किया है, जो वर्ष 2018 दौरान चेक बाउंस मामले में अदालत की ओर से 31 अगस्त 2023 को पीओ घोषित किया गया था। पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed