{"_id":"623e2c9f319ea26d2c531cad","slug":"two-lakh-75-thousand-rupees-snatched-after-kidnapping-the-shopkeeper-kaithal-news-knl1028998141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का अपहरण कर दो लाख 75 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार का अपहरण कर दो लाख 75 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीका में मनी ट्रांसफर का काम करने वाले एक दुकानदार का अपहरण कर चार व्यक्तियों ने उससे दो लाख 75 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में केशव नगर निवासी गौरव जिंदल ने बताया कि गुहला रोड पर राजकीय कन्या विद्यालय के सामने उसका ग्राहक सेवा केंद्र है। 23 मार्च की रात को वह करीब नौ बजे सेवा केंद्र बंद करके स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बिजली बोर्ड चीका के पास घर की तरफ मुड़ा तो वहां एक गाड़ी खड़ी दिखी, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। उनमें से एक व्यक्ति पास आया और उसने स्कूटी की चाबी निकाल ली। उसी समय कार से उतरकर तीन अन्य व्यक्ति उसके पास आए और स्कूटी से उतार कर डिग्गी खोलने का प्रयास किया, लेकिन वे उसकी डिग्गी नहीं खोल पाए। स्कूटी की डिग्गी में दो लाख 75 हजार रुपये की नकदी थी। जब डिग्गी नहीं खुली तो आरोपी उसे कार में बैठाकर जबरन खरका मोड़ पर नहर से आगे ले गए। इस दौरान एक व्यक्ति उसकी स्कूटी लेकर गया। इसके बाद उसका मोबाइल छीनते हुए आरोपियों ने उसे स्कूटी से काफी दूर ले जाकर छोड़ दिया। जब उसने अपनी स्कूटी को देखा तो उसमें रखे 275000 रुपये नहीं थे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चार व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण कर रुपये छीनने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। चीका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। चार अलग-अलग टीमें लगाकर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।