{"_id":"61be2fb098480d1f863e7fb0","slug":"two-including-11th-student-died-in-road-accidents-kaithal-news-knl9321065","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में ग्यारहवीं के छात्र सहित दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में ग्यारहवीं के छात्र सहित दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शुक्रवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में ग्यारहवीं के एक छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में पुलिस को दी गई शिकायत में सजूमा निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। उसका बड़ा बेटा अंकुश कक्षा 11 में सरकारी स्कूल सजूमा में पढ़ता था। शुक्रवार शाम को करीब चार बजे अंकुश उसके भतीजे अनिल कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए सजूमा से कलायत जा रहा था। वह खुद दूसरी बाइक पर उनके पीछे कलायत की ओर जा रहा था। जब वे सजूमा निवासी बीरभान के खेत के नजदीक पहुंचे तो कलायत की ओर से आ रही एक स्कूल बस के चालक ने उसके भतीजे की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें उसका भतीजा अनिल और बेटा अंकुश घायल हो गए। उन्होंने दोनों को कैथल के जिला अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसके बेटे अंकुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल को पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दूसरी घटना के संबंध में पुलिस को दी गई शिकायत में पंजाब के घग्गा निवासी जगदीश ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार को वह अपने गांव के शिव राम के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर असंध गया था। असंध से काम खत्म कर जब वे दोनों वापस आए तो गांव खरकां के निकट उरलाना की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इसमें उन दोनों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद किसी तरह से उसने शिवराम को संभाला और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने शिव राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।