फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two farmers swindled out of 50 lakh in a deal for 40 kanals of land.

Kaithal News: 40 कनाल जमीन के सौदे में दो किसानों से ठगे 50 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two farmers swindled out of 50 lakh in a deal for 40 kanals of land.
कैथल। गांव जाजनपुर में कृषि भूमि के सौदे के नाम पर दो किसानों से 50 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विक्रेता ने 40 कनाल जमीन बेचने का समझौता कर उनसे बयाना राशि ले ली, जबकि समझौते के समय उसके नाम राजस्व रिकॉर्ड में केवल 32 कनाल भूमि दर्ज थी। बाद में रजिस्ट्री कराने के बजाय संबंधित भूमि का हिस्सा दूसरे नाम स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्व रिकॉर्ड की जांच कराने पर ठगी का पता चला। ढांड थाना में गांव ककौत निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि गांव जाजनपुर निवासी गंगाराम ने अपनी 670 कनाल 9 मरला भूमि में से 40 कनाल कृषि भूमि बेचने का समझौता 15 जुलाई 2025 को उससे और उसके साझेदार अंग्रेज सिंह के साथ किया था। दोनों पक्षों के बीच कुल सौदा राशि 2 करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपये तय हुआ। आरोपी गंगाराम ने विभिन्न चेकों और नकद के माध्यम से कुल 50 लाख रुपये बतौर बयाना प्राप्त किए और 15 मई 2026 तक रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार तय तिथि पर वह और उसका साझेदार तहसील पहुंचे लेकिन विक्रेता रजिस्ट्री कराने नहीं आया। इसके बाद दोनों ने नोटरी के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 26 मई 2026 को आरोपी को कानूनी नोटिस भी भेजा गया लेकिन उसने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज डीड से पौत्रों के नाम कर दी 30 कनाल भूमि
शिकायतकर्ता का आरोप है कि गंगाराम ने अपने पुत्रों और पौत्रों के साथ मिलकर साजिश के तहत 30 मार्च 2026 को रिलीज डीड के माध्यम से 30 कनाल भूमि अपने पौत्रों कविश और शिवांश श्योराण के नाम स्थानांतरित कर दी। शिकायत के अनुसार यह भूमि भी पहले किए गए बिक्री समझौते का हिस्सा थी। काफी बार आरोपी से उसने अपने रुपये लौटाने के लिए कहा लेकिन आरोपी ने उसके रुपये नहीं लौटाए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए व उसके रुपये लौटाए जाएं। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरू

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर ढांड थाना पुलिस ने गंगाराम के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed